फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं केएल राहुल, 'हैट्रिक' लगाने का रहेगा मौका

Wed, 25 Dec 2024 11:05 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Dec 2024 11:05 AM IST
सार

राहुल का मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बल्ला अच्छा चला है और वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। 32 वर्षीय राहुल ने 47 के औसत से 235 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
KL Rahul is poised to make history if he manages to hit a third consecutive Boxing Day century at the MCG
केएल राहुल - फोटो : Twitter
भारतीय टीम के स्टार केएल राहुल के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। राहुल का बॉक्सिंग डे टेस्ट में बल्ला जमकर चलता है और अगर वह एक बार फिर अच्छी पारी खेलने में सफल रहे तो ऐसी उपलब्धि हासिल कर लेंगे जो इससे पहले किसी भारतीय ने नहीं दर्ज की। 
KL Rahul is poised to make history if he manages to hit a third consecutive Boxing Day century at the MCG
केएल राहुल - फोटो : Twitter
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार लय में चल रहे हैं राहुल 
राहुल का मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बल्ला अच्छा चला है और वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। 32 वर्षीय राहुल ने 47 के औसत से 235 रन बनाए हैं। उनकी फॉर्म जैसी चल रही है उस हिसाब से वह भारत के लिए इस सीरीज में काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। राहुल ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खुद को साबित किया है। 
 
KL Rahul is poised to make history if he manages to hit a third consecutive Boxing Day century at the MCG
केएल राहुल - फोटो : Twitter
बॉक्सिंग डे टेस्ट में तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय होंगे 
राहुल बॉक्सिंग डे टेस्ट में लगातार दो शतक लगा चुके हैं और दोनों ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आए हैं। राहुल ने 2021 में सेंचुरियन में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में 123 रन बनाए थे जहां भारत ने यादगार जीत दर्ज की थी। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल भी दक्षिण अफ्रीका 101 रन की पारी खेली थी। अगर राहुल मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने में सफल रहे तो वह बॉक्सिंग डे टेस्ट में लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
KL Rahul is poised to make history if he manages to hit a third consecutive Boxing Day century at the MCG
केएल राहुल - फोटो : Twitter
सचिन-विराट को पीछे छोड़ने का मौका 
इतना ही नहीं, राहुल बॉक्सिंग डे टेस्ट में लगातार सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे जैसे भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देंगे जिनके नाम बॉक्सिंग डे टेस्ट में दो शतक लगाने का रिकॉर्ड है। राहुल का बॉक्सिंग डे टेस्ट में सफर 2014 में शुरू हुआ था जब उन्होंने एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उनकी शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही थी क्योंकि वह दोनों पारियां मिलाकर चार रन ही बना सके थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed