भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जहां भी जाते हैं उनके प्रशंसकों का काफिला पीछे-पीछे पहुंच ही जाता है। ऐसा ही कुछ शनिवार को कोलकाता के ईडेन गार्डंस में देखने को मिला। एक तरफ जहां गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के समर्थक अपनी टीम की हौसलाफजाई करने पहुंचे थे तो दूसरी तरफ किंग कोहली के चाहने वालों का हुजूम भी अपने स्टार की एक झलक के लिए बेताब था। इसी बीच एक प्रशंसक तो इतना बेकाबू हो गया कि उसने सुरक्षाकर्मियों को चकमा तक दे डाला और दाएं हाथ के बल्लेबाज के करीब पहुंच गया। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: विराट कोहली और फिल सॉल्ट के दम पर आरसीबी की शानदार शुरुआत, गत चैंपियन केकेआर को उनके घर में हराया
2 of 7
विराट कोहली के करीब पहुंचा प्रशंसक
- फोटो : PTI
इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। दरअसल, एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर क्रीज पर मौजूद विराट कोहली के करीब पहुंच गया और सीधे उनके पैरों में गिर गया। इसके बाद वह उठा और स्टार खिलाड़ी के गले लग गया। तभी सुरक्षाकर्मियों ने मैदान पर पहुंचकर उसे बल्लेबाज से दूर किया और बाहर ले गए। इस घटना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसपर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
3 of 7
विराट कोहली के करीब पहुंचा प्रशंसक
- फोटो : PTI
आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
4 of 7
विराट कोहली-फिल सॉल्ट
- फोटो : PTI
फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने महज 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया और 56 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया।
5 of 7
विराट कोहली-रजत पाटीदार
- फोटो : PTI
सॉल्ट के बाद बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए आए देवदत्त पडिक्कल सिर्फ 10 रन बना सके। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार 16 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इस मुकाबले में किंग कोहली ने 30 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 56वां पचासा पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। कोहली अपने 400वें टी20 में 59 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 15* रन बनाए। वहीं, केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने एक-एक विकेट हासिल किया।