दिल्ली कैपिटल्स का पहली बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। लीग राउंड में शानदार प्रदर्शन कर अंक तालिका में टॉप पर रहने वाले दिल्ली को क्वालीफायर-2 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने रोमांचक मैच में दिल्ली को तीन विकेट से हराया।
दिल्ली को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिले, लेकिन दोनों मैच हारकर टीम बाहर हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर्स हार के बाद काफी मायूस नजर आए। कप्तान ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ मैच के बाद आंसुओं को रोक नहीं पाए। केकेआर के खिलाफ मैच में एक मौका ऐसा भी आया, जब लगा कि दिल्ली मैच जीत सकती है। हालांकि, राहुल त्रिपाठी ने छक्का मारकर दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
2 of 12
स्टीव स्मिथ और ब्रैंडन मैकुलम
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के स्टीव स्मिथ और कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ब्रैंडन मैकुलम इस तरह पिच का जायजा लेते नजर आए। दोनों इस दौरान हंसी मजाक भी करते नजर आए।
3 of 12
पृथ्वी शॉ और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही। 5वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने पृथ्वी शॉ (18) को आउट कर KKR को पहली सफलता दिलाई। शिखर धवन (36) की विकेट भी चक्रवर्ती के खाते में आई।
4 of 12
मार्कस स्टोइनिस
- फोटो : सोशल मीडिया
पावरप्ले तक दिल्ली का स्कोर 38/1 था। लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में वापसी करने वाले मार्कस स्टोइनिस (18) शिवम मावी की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।
5 of 12
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
17वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी करने आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर हेटमायर ने डीप मिड ऑन पर हवा में शॉट खेला। कोलकाता के शुभमन गिल ने दौड़ते हुए डाइव लगाकर हेटमायर का शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद कोलकाता टीम जश्न मनाने लगी। हेटमायर भी आउट होने की निराशा में डग आउट में लौट चुके थे। तभी ऑन फील्ड अंपायर ने कुछ मिनट के लिए खेल रोका और थर्ड अंपायर ने नो बॉल चेक करने का संदेश भेजा। रिप्ले में दिखा कि वरुण का पैर लाइन के ऊपर था। टीवी अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया। इस तरह शुभमन का बेहतरीन कैच बेकार चला गया।