किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को आईपीएल 2018 के दूसरे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जोरदार शुरुआत की। दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 7 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और अपनी टीम की मालकिन प्रिटी जिंटा को खुश कर दिया। पंजाब की जीत से टीम मालकिन प्रिटी जिंटा खुशी से उछल पड़ी। इस मैच में 5 खिलाड़ियों ने पंजाब को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चलिए गौर करते हैं कि कौन हैं मैच के 5 हीरो:
2 of 6
मार्कस स्टोइनिस
- फोटो : ipl
5) मार्कस स्टोइनिस- ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने टीम की जीत में उपयोगी योगदान दिया। उन्होंने 15 गेंदों में दो चौको की मदद से नाबाद 22 रन बनाए और टीम की जीत पर मुहर लगाकर ही डगआउट लौटे। स्टोइनिस जब क्रीज पर आए तब पंजाब जीत के करीब ही था, लेकिन फटाफट क्रिकेट एक पल में बदल जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनका क्रीज पर जमे रहकर जीत दिलाना अहम माना गया। स्टोइनिस ने मिलर के साथ 29 रन की अविजित साझेदारी करके पंजाब की जीत का खाता खोला।
4) मोहित शर्मा- किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। उन्होंने चार ओवर में 33 रन जरूर खर्च किए, लेकिन दो महत्वपूर्ण विकेट भी झटके। शर्मा ने विजय शंकर (13) और डेनियल क्रिस्चियन (13) को अपना शिकार बनाया। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी में गजब के मिश्रण दिखाए, जिसकी वजह से दिल्ली के बल्लेबाजों को शॉट मारने में काफी तकलीफ हुई।
3) मुजीब उर रहमान- अफगानिस्तान के युवा स्पिनर के लिए इससे बेहतर डेब्यू शायद ही होता। आईपीएल में इस साल सबसे कम उम्र के खिलाड़ी मुजीब को कप्तान अश्विन ने क्रिस गेल पर तरजीह देते हुए शामिल किया। मुजीब उर रहमान ने अपने कप्तान को निराश भी नहीं किया और चार ओवर के अपने कोटे में 28 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में ओपनर कॉलिन मुनरो (4) को LBW आउट किया। फिर उन्होंने गौतम गंभीर (55) को सटीक थ्रो मारकर रनआउट किया। इसके बाद उन्होंने आक्रामक ऋषभ पंत (28) को एंड्रू टाई के हाथों कैच आउट कराया।
2) करुण नायर- दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और पंजाब की जीत आसान बना दी। नायर ने 33 गेंदों में 5 चौको और दो छक्को की मदद से 50 रन बनाए। कर्नाटक के बल्लेबाज ने छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया।