{"_id":"59fff96f4f1c1bd9538bb410","slug":"kapil-dev-singles-out-three-players-who-change-the-face-of-indian-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इन तीन क्रिकेटरों ने भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह बदल दिया'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'इन तीन क्रिकेटरों ने भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह बदल दिया'
Mon, 06 Nov 2017 11:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
2011 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1983 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव ने कहा है कि तीन क्रिकेटरों ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल कर रख दिया। कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने का श्रेय सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और एमएस धोनी को दिया।
2 of 5
क्रिकेटर कपिल देव
1983 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जिताकर खुद कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने कपिल देव ने तीन खिलाड़ियों का नाम लेते हुए खेल का रवैया बदलने में उनकी भूमिका बताई।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ScoopWhoop
कपिल देव ने बंगलुरु में कृष्णापटनम गोल्डन ईगल्स गोल्फ चैंपियनशिप के दौरान इंटरनेशनल बिजनस टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा, ' तीनों (सचिन, सहवाग और धोनी) अलग तरह के क्रिकेटर्स हैं। ये लोग नई पीढ़ी के लोगों को मैदान तक खींचकर लाए हैं। यह सबसे महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Dawn
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'सचिन ने 24 साल क्रिकेट खेलकर लोगों को इस खेल के लिए प्रेरित किया। सहवाग ने आधुनिक क्रिकेट की स्टाइल बदली। वहीं धोनी ने छोटी जगह से आकर बड़ा काम करने का कमाल किया। छोटी जगह पर रहने वाले लोग भी अब धोनी जैसा बड़ा बनने की सोचते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
देव ने फिर मौजूदा कप्तान विराट कोहली की भी तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया शानदार कर रही है। हम अच्छा महसूस करते हैं। भारतीय टीम ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अपना दबदबा बनाए रखा है। बोर्ड में कई विवादों के बावजूद खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। हमारे देश में यह बहुत बड़ा बदलाव है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।