फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने उठाए थे कोहली के अति आक्रामक होने पर सवाल, कपिल देव ने लगाई लताड़

Wed, 28 Feb 2018 12:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
kapil dev responds to steve waugh remarks about virat kohli aggression
विराट कोहली - फोटो : File

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली के आक्रामक रवैये का बचाव किया है। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को उसी की जमीन पर वन-डे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसका मोटे तौर पर श्रेय कप्तान कोहली को जाता है, जिन्होंने आक्रामक होते हुए टीम का नेतृत्व किया।

kapil dev responds to steve waugh remarks about virat kohli aggression
स्टीव वॉ

कई लोगों का मानना है कि कोहली की आक्रमकता से टीम इंडिया में जोश भर गया, लेकिन कुछ लोग उनकी आक्रमकता को गैर जरूरी बता रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान स्टीव वॉ ने हाल ही में कहा था कि कोहली की आक्रमकता शीर्ष से भी थोड़ी ज्यादा थी। वॉ का मानना है कि खेल के संदर्भ को देखते हुए कोहली को अति आक्रामक होने की जरुरत नहीं थी।

kapil dev responds to steve waugh remarks about virat kohli aggression
क्रिकेटर टीम इंडिया

अब फर्स्ट पोस्ट के मुताबिक कपिल देव ने वॉ के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हर किसी के अपने विचार है। वॉ ने सही कहा कि व्यक्ति के लिए जो जरूरी है, उसके लिए वो कैसे काम करे। विराट कोहली के लिए क्रिकेट में आक्रामक होना जरूरी है जबकि एमएस धोनी के लिए शांत रहना।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil dev responds to steve waugh remarks about virat kohli aggression
Sourav Ganguly, virat kohli

कपिल देव ने कहा, 'मेरे ख्याल से हर किसी के अपने विचार है। स्टीव वॉ के अपने विचार हैं। मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहूंगा। मुझे लगता है कि जितने लंबे समय तक टीम सफल हो रही है, यह बिलकुल सही है। दरअसल, हमारा देश बहुत नम्र हैं। विराट ऐसे लोगों में से एक है, जिसने आकर सोचने की प्रक्रिया को बदल दिया। असल में सौरव गांगुली वो थे, जिसने सोचने की प्रक्रिया को बदला था। फिर जब एमएस धोनी आए, उन्होंने पूरा दृश्य बदल दिया। वह बेहद शांत और चुप रहने वाले कप्तान रहे। यह वही है कि जिस तरह आपको सफलता मिले, आप उसे ही अपनाते हैं।'

विज्ञापन
kapil dev responds to steve waugh remarks about virat kohli aggression
विराट कोहली

इसी मामले पर आगे अपने विचार रखते हुए कपिल देव ने कहा, 'मैदान पर टीम किस तरह सफल हो रही है, वह ज्यादा जरूरी है। मेरे ख्याल से विराट कोहली भी समय के साथ बदलेंगे। अगर नहीं भी बदलते तो यह उनका फैसला होगा। वह हमेशा से ही ऐसे रहे हैं। मैंने उन्हें अंडर-19 के दिनों से देखा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed