फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर की मिसाल देकर किया एमएस धोनी का बचाव, जानिए क्या कहा

Sun, 12 Nov 2017 11:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 12 Nov 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
kapil dev cites sachin tendulkar example to defend ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

कपिल देव ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बचाव सचिन तेंदुलकर की मिसाल देकर किया। 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने पुणे में एक गोल्फ इवेंट के बाद कहा कि मुझे उम्मीद है कि 2020 वर्ल्ड टी20 में महेंद्र सिंह धोनी खेल सकते हैं, भले ही वो उस समय 40 वर्ष के क्यों नहीं हो जाएं।

kapil dev cites sachin tendulkar example to defend ms dhoni
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ScoopWhoop

कपिल देव ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता है कि कुछ औसत प्रदर्शनों के बाद इतने लोग धोनी के विरोध में क्यों खड़े हो जाते हैं। इससे उम्र का कोई लेना देना नहीं है। जैम हमने 2011 में वर्ल्ड कप जीता तब सचिन तेंदुलकर की उम्र 38 वर्ष की थी, तब तो किसी ने कुछ नहीं कहा।'

kapil dev cites sachin tendulkar example to defend ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

धोनी का हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन औसत से कम रहा, जिसके बाद उनके संन्यास लेने की मांग ने तेजी पकड़ ली है। कुछ लोगों का कहना है कि धोनी को अब सिर्फ वन-डे खेलना चाहिए क्योंकि वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब फिट नहीं बैठते, वहीं कुछ का मानना है कि धोनी को युवाओं के लिए जगह बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil dev cites sachin tendulkar example to defend ms dhoni
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : twitter

हालांकि, धोनी को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री का समर्थन प्राप्त है। वहीं विश्व के सर्वकालिक महान ऑलराउंडरों में से एक कपिल का मानना है कि धोनी का अभी कोई विकल्प तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, 'अगर धोनी को टीम से बाहर कर दिया गया, तो उनकी जगह लेने वाला कौन है?'

विज्ञापन
kapil dev cites sachin tendulkar example to defend ms dhoni
क्रिकेटर कपिल देव

रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा अब टेस्ट क्रिकेट तक ही सीमित है, लेकिन कपिल ने कहा कि इन दोनों की जगह लेने वालों ने दमदार प्रदर्शन किया है। कपिल देव ने कहा, 'टीम इंडिया में सीनियोरीटी जैसी कोई चीज नहीं है। आपके प्रदर्शन के आधार पर चयन होता है और यही वजह है कि कुलदीप और चहल सीमित ओवर प्रारूप में अपनी जगह बना सके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed