फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप में दावेदारी पेश करने के लिए आर्चर को एक नहीं बल्कि सात मौके मिलेंगे 

Thu, 18 Apr 2019 08:16 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 18 Apr 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
Jofra Archer to get seven chance to claim in the icc World Cup 2019
जोफ्रा आर्चर

इंडियन टी-20 लीग में धूम मचा रहे तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर को इंग्लैंड की विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली। हालांकि उन्हें टीम में अपनी दावेदारी पेश करने के लिए सात मौके मिलेगे। अगर वह इनका फायदा उठा सके तो वह विश्व कप टीम का हिस्सा बन सकेंगे। 


 

Jofra Archer to get seven chance to claim in the icc World Cup 2019
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media

आर्चर को पाकिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पाकिस्तान के लिए वनडे सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की। 

Jofra Archer to get seven chance to claim in the icc World Cup 2019
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media

इंडियन टी-20 लीग में राजस्थान की ओर से खेल रहे को आर्चर को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। विश्व कप के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम ही पाक के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेगी। इसमें आर्चर और क्रिस जॉर्डन दो अन्य सदस्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jofra Archer to get seven chance to claim in the icc World Cup 2019
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

ईसीबी के चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा कि विश्व कप के लिए टीम घोषित करने की डेडलाइन 23 अप्रैल है। इसके चलते अभी 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। पाक के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम के हर खिलाड़ी के पास विश्व कप टीम में जगह बनाने का मौका रहेगा। 

विज्ञापन
Jofra Archer to get seven chance to claim in the icc World Cup 2019
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इस सीरीज के बाद ही अंतिम टीम चुनी जाएगी। इंग्लैंड को आयरलैंड के खिलाफ तीन मई को एक टी20 मैच खेलना है। इसके बाद पाक के खिलाफ एक टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

विश्व कप की टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, टॉम कुरैन, जोए डेनली, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed