इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टन टेस्ट में बतौर ऑफ स्पिनर टेस्ट पदार्पण करने वाले जयंत यादव ने प्रशंसकों को अपनी गेंदबाजी से ज्यादा अपने बल्ले से प्रभावित किया। जयंत को विशाखापट्टनम में अमित मिश्रा पर वरीयता देते हुए विराट कोहली ने जयंत को टीम में शामिल किया था।
जयंत यादव ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय
जयंत ने अपने ऑलराउंड खेल से यह सिद्ध कर दिया कि वह केवल एक गेंदबाज नहीं हैं बल्कि निचलेक्रम में बल्लेबाजी करने वाले एक विश्वसनीय बल्लेबाज भी हैं। अपने पहले दो टेस्ट मैचों में बल्ले के दम पर अपनी योग्यता साबित कर दी। विशाखापट्टनम में कप्तान विराट जयंत की खेल से प्रभावित होकर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। उस दिन ही यह तय हो गया कि जयंत मोहाली में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।
जयंत यादव ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय
अपनी बल्लेबाजी में निखार का श्रेय जयंत टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर को देते हैं। जिन्होंने उनकी बल्लेबाजी पर परदे के पीछे बहुत काम किया है। जयंत बताते हैं कि तकनीक में किया थोड़ा सा बदलाव उनके लिए बेहद लाभप्रद साबित हुआ है।
जयंत यादव ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय
4 of 5
जडेजा और जयंत यादव
- फोटो : BCCI twitter
जयंत ने बीसीसीआई डॉट टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैं पहले से ही अच्छी बल्लेबाजी करता रहा हूं। लेकिन इस सीरीज के दौरान मैंने नेट्स पर अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दिया और काम किया। मैं संजय के साथ दो चीजों पर काम कर रहा था।
जयंत यादव ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय
5 of 5
संजय बांगर को मिली नई जिम्मेदारी
- फोटो : PTI
पहला, मैंने अपने स्ट्रांस को थोड़ा बढ़ाया जिससे कि क्रीज पर मेरा संतुलन बढ़ सके। दूसरा, मैं अपने हाथ को शरीर के जितना करीब हो सके उतना करीब रखने की कोशिश की जिससे की हाथ पर बेहतर नियंत्रण पाया जा सके। तकनीकी इन दो छोटे बदलावों ने मेरी बल्लेबाजी में आश्चर्यजनक बदलाव ला दिया। मैं इसे आगे ले जाने की पुरजोर कोशिश करूंगा।