टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शनिवार से शुरू होने वाले एशिया कप के दौरान आईसीसी वन-डे गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बनकर खेलने उतरेंगे। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखने की भी कोशिश करेंगे।
बुमराह ने कहा, 'संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप काफी महत्वपूर्ण है और मैं वास्तव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं।आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर होना मेरे लिए गर्व की बात है। हम कुछ शीर्ष के खिलाड़ियों के खिलाफ खेलेंगे और मैं जानता हूं कि परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं लेकिन मुझे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है।'
3 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
बुमराह सहित कई अन्य खिलाड़ी एशिया कप में अपनी रैकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगे तथा इस टूर्नामेंट का उपयोग अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए भी करेंगे। बुमराह 775 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि राशिद 755 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इस तरह बुमराह अभी अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान से 20 अंक आगे हैं। वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव (छठे) और युजवेंद्र चहल (संयुक्त नौवें) शीर्ष दस में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
पाकिस्तान के हसन अली भी दो पायदान चढ़कर गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। बता दें कि एशिया कप का पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच शनिवार को दुबई में खेला जाएगा। बल्लेबाजों में पाकिस्तान के बाबर आजम का प्रयास विराट कोहली और खुद के बीच अंतर कम करने का रहेगा। कोहली टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं।
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन भी एशिया कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नंबर एक ऑलराउंडर होने का स्थान बरकरार रखेंगे। एशिया कप में कई सलामी बल्लेबाज अपनी रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगे। इनमें भारत के रोहित शर्मा (चौथे) और शिखर धवन (9वें), बांग्लादेश के तमीम इकबाल (12वें) तथा पाकिस्तान के फखर जमां (16वें) शामिल हैं।