फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैमरे से छिपकर जसप्रीत बुमराह ने किया कुछ ऐसा काम, इंग्लैंड के खिलाफ मचाया धमाल

Wed, 22 Aug 2018 11:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
jasprit bumrah credits hard work before make comeback in indian test team
जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चोट के बाद अपनी शानदार वापसी और टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार पांच विकेट लेने के कारनामे का श्रेय कैमरे से इतर की गई कड़ी मेहनत और फिटनेस को दिया है। बुमराह ने 85 रन देकर पांच विकेट चटकाए हैं, जिससे इंग्लैंड की टीम तीसरे टेस्ट में 521 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन 9 विकेट पर 311 रन बनाकर हार के कगार पर पहुंच गई है।

jasprit bumrah credits hard work before make comeback in indian test team
जसप्रीत बुमराह

उन्होंने कहा, 'जब मैंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया तो मेरा पहला स्पेल 10 ओवर का था। मैं रणजी ट्रॉफी में हमेशा अधिक से अधिक ओवर करता रहा, जिससे मुझे मदद मिली। इसका मुझे आज भी फायदा मिला। जब मैं चोटिल था तो मैंने अपनी फिटनेस और अभ्यास पर ध्यान दिया। मैं हमेशा अपने ट्रेनर के संपर्क में रहा ताकि वापसी करने पर मैं अच्छी स्थिति में रहूं। इन सभी से मुझे आज मदद मिली।'

jasprit bumrah credits hard work before make comeback in indian test team
jasprit bumrah

इस तेज गेंदबाज ने दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट में पारी में पांच विकेट लिए। इससे भारत का पांच मैचों की सीरीज में 0-2 की हार से उबरकर वापसी का रास्ता साफ हो गया।  बुमराह ने कहा, 'आपको कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। आपको इसके लिए काम करना होता है। हमने कड़ी मेहनत की। इस कड़ी मेहनत से आपको ऐसे दिनों में सफलता मिलती है। कैमरे से इतर हम जो कड़ी मेहनत करते हैं, ऐसे दिनों में उसका नतीजा देखने को मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
jasprit bumrah credits hard work before make comeback in indian test team
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

इंग्लैंड का स्कोर एक समय चार विकेट पर 62 रन था। इसके बाद जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने 169 रन की साझेदारी की।  बुमराह ने कहा, 'सीमित ओवरों में चीजें भिन्न होती है। वहां आप चतुराई से बल्लेबाज को छकाते हैं और यहां टेस्ट क्रिकेट में संयम और निरंतरता ही सबकुछ है। आज मेरा ध्यान इसी पर था। मैं हमेशा अच्छी लेंथ से गेंदबाजी करने पर ध्यान देता हूं तथा अच्छी लेंथ से बल्लेबाज को चुनौती देता हूं। आखिर में यह दिन अच्छा रहा। मैं उसके (जो रूट) बल्ले का किनारा लेने में सफल रहा।'

विज्ञापन
jasprit bumrah credits hard work before make comeback in indian test team
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

बुमराह ने कहा कि उन्होंने जो रूट और बटलर दोनों के साथ मुकाबले का पूरा लुत्फ उठाया और कहा कि ऐसी परिस्थितियों में गेंदबाजी करने के लिये निरंतरता जरूरी है।  उन्होंने कहा, 'हम आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलते रहे हैं, इसलिए मैंने उनके (बटलर) लिये नेट्स पर थोड़ी गेंदबाजी की थी लेकिन बहुत अधिक नहीं। यह हमेशा रोमांचक मुकाबला होता है क्योंकि वह आक्रामक बल्लेबाज है। वह अपनी टीम का महत्वपूर्ण सदस्य भी है। अगर वह अच्छी शुरुआत करता है तो फिर रुकता नहीं है और मुश्किलें पैदा कर सकता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed