विराट ब्रिगेड को एजबेस्टन टेस्ट में मात देने वाली इंग्लैंड का सामना अब टीम इंडिया से लॉर्ड्स में होगा। दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट काफी निर्णायक रहने वाला है। हालांकि क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।
साल 1932 में पहला टेस्ट मैच खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने यहा कुल 17 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से उसे सिर्फ दो में ही जीत नसीब हुई है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां 11 टेस्ट जीते हैं और चार मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड को इस मैदान पर हराना टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती रहेगी। खासतौर पर इंग्लैंड के फर्राटा गेंदबाजों के सामने यह कर पाना काफी मुश्किल काम होगा।
3 of 5
virat kohli and james anderson
पिछले मैच में कुछ खास न कर पाने वाले इंग्लैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन लॉर्ड्स में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने से अब सिर्फ चंद कदम दूर हैं। दरअसल एंडरसन इस मैदान पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। एंडरसन ने अबतक इस मैदान पर 22 मैचों की 43 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 94 विकेट झटके हैं।
ऐसे में अगर टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में छह विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह इस मैदान पर विकटों का शतक जड़ने वाले पहले सफल गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में जेम्स एंडरसन के बाद उनके जोड़ीदार स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। ब्रॉड ने अबतक 20 मैचों में 78 विकेट झटके हैं।
5 of 5
विराट कोहली और जेम्स एंडरसन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जेम्स एंडरसन पांचवें स्थान पर हैं। उनके नाम 139 टेस्ट में 544 विकेट हैं। वह चौथे नंबर पर काबिज ग्लेन मैक्ग्रा (563) से सिर्फ 19 विकेट पीछे हैं। अगर वह आने वाले दिनों में मैक्ग्रा को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो वह दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे।