आईपीएल के बीच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फैशन का नया ट्रेंड शुरू किया है। मैदान में गेंद और बल्ले की धार दिखाने के अलावा खिलाड़ियों ने इस बार अपनी दाढ़ी का जौहर भी दिखाया था। मगर अब फैशन का ऊंट दूसरी करवट बैठ गया है और क्रिकेटर एक के बाद अपनी दाढ़ी हटवाते हुए नजर आ रहे हैं।
जडेजा, पांड्या, रोहित और रहाणे ने अपनाया नया लुक, क्रिकेटरों ने लिया #BreakTheBeard चैलेंज
2 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Instagram
इसकी शुरुआत की टीम इंडिया के 'सर' रविंद्र जडेजा ने, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्रिकेटर एक बाद एक शेव्ड लुक में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया में दाढ़ी और मूंछों का चलन भी जडेजा ने ही शुरू किया था। जडेजा अपने स्टाइल स्टेमेंट के लिए काफी मशहूर हैं।
जडेजा, पांड्या, रोहित और रहाणे ने अपनाया नया लुक, क्रिकेटरों ने लिया #BreakTheBeard चैलेंज
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Instagram
गुजरात लॉयंस के स्टार जडेजा के अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी यह चैलेंच लिया और अपने नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। 23 वर्षीय पांड्या टीम इंडिया को आईपीएल की ही देन है और लंबे समय से टीम की एक अदद ऑलराउंडर की तलाश पूरा करते हैं।
जडेजा, पांड्या, रोहित और रहाणे ने अपनाया नया लुक, क्रिकेटरों ने लिया #BreakTheBeard चैलेंज
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : Instagram
पांड्या के साथ टीम इंडिया के 'एलिगेंट' बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस लीग में कूद पड़े। इस आईपीएल मे रोहित का बल्ला खामोश रहा है, मगर उनकी टीम अंकतालिका के टॉप पायदान पर हैं। रोहित ने भी गर्मी के मौसम में दाढ़ी को अलविदा कहा और अपना वीडियो अपलोड किया।
जडेजा, पांड्या, रोहित और रहाणे ने अपनाया नया लुक, क्रिकेटरों ने लिया #BreakTheBeard चैलेंज
5 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : Instagram
इसके बाद इस सूची में सबसे नया नाम टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का है, जिन्होंने लगभग क्लीन शेव लुक ही अपना लिया। राइजिंग पुणे सुपरजायंट के इस सुपरस्टार ने भी अपना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। अब देखना यह होगा कि कौन-कौन से खिलाड़ी इस लीग में शामिल होंगे।