विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस के बाद आईपीएल एक बार फिर विवादों में आ गया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब यह टूर्नामेंट विवादों में आया है। इससे पहले भी कई बार आईपीएल विवादों में रहा है। आईपीएल की देर रात तक चलने वाली पार्टियां हों या मैच फिक्सिंग का मामला हो। यह टूर्नामेंट हमेशा ही विवादों से जुड़ा रहा है। यहां हम आईपीएल के 10 बड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं।
दूसरी बार भिड़े गंभीर कोहली
2 of 11
विराट कोहली और गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2023 में लखनऊ और बैंगलोर के मैच में गौतम गंभीर और विराट कोहली आपस में भिड़ गए। दरअसल पहले विराट कोहली और लखनऊ के खिलाड़ी नवीन उल हक के बीच बहस हुई थी और काइल मेयर्स कोहली को शांत करा रहे थे। तभी गंभीर आए और मेयर्स को विराट से दूर ले गए। इसके साथ ही उन्होंने कुछ कहा और फिर 2013 की तरह दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर कोहली-गंभीर को अलग किया।
हरभजन का थप्पड़
3 of 11
श्रीसंत
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के पहले सीजन में एस श्रीसंत और हरभजन के बीच हुई कहा-सुनी को शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल पाया हो। किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मैदान पर ही तमाचा जड़ दिया था। इसके लिए उन्हें 11 मैचों से बैन किया गया था।
स्पॉट फिक्सिंग
4 of 11
Sreesanth
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हान को गिरफ्तार भी किया था। ये दोनों टीमें आईपीएल के 9वें और 10वें सीजन में नहीं खेलीं। इनकी जगह गुजरात लायंस और पुणे सुपरजायंट्स ने 9वें और 10वें सीजन में शिरकत की।
रेव पार्टी में पकड़े गए खिलाड़ी
5 of 11
राहुल शर्मा और वेन पार्नेल
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2012 के आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के दो खिलाड़ी राहुल शर्मा और वेन पार्नेल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों खिलाड़ियों को एक रेव पार्टी में धरा गया था। आईपीएल के नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट के दौरान ऐसी किसी भी जगह पर जाना गैरकानूनी है।