{"_id":"5ac49f2a4f1c1bdc618b5757","slug":"ipl-top-controversy-in-all-seasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन विवादों ने IPL को बदनाम करने में नहीं छोड़ी कोई कसर, इतनी बार लगे कलंक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन विवादों ने IPL को बदनाम करने में नहीं छोड़ी कोई कसर, इतनी बार लगे कलंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का विवादों से पुराना नाता रहा है। स्पॉट फिक्सिंग के अलावा इसमें अब तक कई तरह के स्कैंडल्स भी सामने आ चुके हैं। पिछले एक दशक में आईपीएल का हर एक सीजन किसी ने किसी बड़े विवाद का शिकार रहा है। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि विवादों की वजह से ही आईपीएल की लोकप्रियता और अधिक बढ़ी है।
2 of 9
आईपीएल
आईपीएल सीजन-9 में पानी की किल्लत की वजह से मचे बवाल को भला कौन भूल सकता है। पहले से सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र में पानी की किल्लत को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईपीएल के 13 मैचों को राज्य से बाहर करवाने के निर्देश दिए थे।
3 of 9
श्रीसंत और हरभजन
आईपीएल के पहले सीजन में एस श्रीसंत और हरभजन के बीच हुई कहा-सुनी को शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल पाया हो। किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मैदान पर ही तमाचा जड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स
आईपीएल के 11वें सीजन में दो साल बाद के बैन के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी हो रही है। साल 2013 में खिलाड़ियों द्वारा मैच फिक्स किए जाने के बाद इन दोनों टीमों को प्रतिबंधित कर दिया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हान को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
5 of 9
शेन वॉर्न
साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने आरसीबी से मैच हारने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दीक्षित को सरेआम गालियां दी थीं। इसके बाद संजय ने शेन वॉर्न के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।