फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डब्ल्यूपीएल नीलामी: मोलिन्यूक्स के लिए यूपी ने लगाई बड़ी बोली, भारतीयों में किरण सबसे महंगी; उमा ने रचा इतिहास

Wed, 28 Oct 2026 08:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 28 Oct 2026 08:48 PM IST
सार

  • महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए मिनी नीलामी पूरी हो गई है।
  • मिनी नीलामी में कुल 25 खिलाड़ी बिके, जबकि 124 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला।
  • आइए देखतें है नीलामी में सोल्ड और अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।

विज्ञापन
WPL 2027 Auction Highlights: Sold and Unsold Players Team-Wise Updated Squad List RCB MI
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए कोच्चि में मिनी नीलामी समाप्त हो गई है। 27 उपलब्ध स्लॉट के लिए 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन नीलामी में 25 खिलाड़ी बिके जिसमें से सात विदेशी खिलाड़ी और 14 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 124 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला जिसमें सोफी डंकले और श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू शामिल हैं। 


उमा ने किस तरह रचा इतिहास?
डब्ल्यूपीएल नीलामी में 15 साल की उमा काश्वी ने इतिहास रच दिया। उमा को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये के आधार मूल्य पर अपनी टीम में शामिल किया। उमा डब्ल्यूपीएल नीलामी में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। उमा ऑलराउंडर हैं और कर्नाटक की रहने वाली हैं। उमा काश्वी का जन्म 9 अप्रैल 2011 को हुआ था। अब 15 साल की उम्र में उन्होंने हरियाणा की दीया यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दीया पिछले साल 16 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनी थीं। 
Trending Videos
WPL 2027 Auction Highlights: Sold and Unsold Players Team-Wise Updated Squad List RCB MI
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कब होगी डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन की शुरुआत
डब्ल्यूपीएल 2027 का सीजन अगले साल जनवरी-फरवरी में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इसकी तारीख की घोषणा पहले ही कर चुका है। डब्ल्यूपीएल का पांचवां सत्र 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। इस लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के रूप में पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा लेती हैं।
WPL 2027 Auction Highlights: Sold and Unsold Players Team-Wise Updated Squad List RCB MI
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी ने खरीदे सर्वाधिक खिलाड़ी
इसके लिए सभी पांच टीमों ने कमर कस ली है। यूपी वारियर्स ने सबसे ज्यादा आठ खिलाड़ी खरीदे जिसमें तीन विदेशी शामिल हैं। इसके बाद भी उनके पास 1.15 करोड़ रुपये का पर्स शेष है। डब्ल्यूपीएल में प्रत्येक टीमें न्यूनतम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों को ही टीम में शामिल कर सकती हैं। गुजरात, मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स ने अधिकतम खिलाड़ियों का कोट पूरा कर लिया। वहीं, दिल्ली और आरसीबी के पास 17-17 खिलाड़ियों का पूल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
WPL 2027 Auction Highlights: Sold and Unsold Players Team-Wise Updated Squad List RCB MI
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
किस पर लगी सर्वाधिक बोली? 
इस मिनी नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर सोफी मोलिन्यूक्स बिकीं जिन्हें टीम में शामिल करने के लिए यूपी वारियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए। मोलिन्यूक्स का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। वह एकमात्र खिलाड़ी रहीं जिन्हें इस नीलामी में एक करोड़ से अधिक कीमत पर खरीदा गया। भारतीयों में किरण नवगिरे सबसे महंगी रहीं जिन्हें टीम में लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये खर्च किए। किरण का आधार मूल्य 40 लाख रुपये था।
विज्ञापन
WPL 2027 Auction Highlights: Sold and Unsold Players Team-Wise Updated Squad List RCB MI
डब्ल्यूपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इन बड़े नामों को नहीं मिला खरीदार
नीलामी में कुछ बड़े नाम ऐसे भी रहे जिन्हें लेने के लिए किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इनमें श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू और सोफी डंकले का नाम भी शामिल है। डंकले 50 लाख के आधार मूल्य के साथ नीलामी में शामिल हुई थीं, लेकिन अनसोल्ड रहीं। वहीं, अट्टापट्टू का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और उन्हें भी लेने के लिए किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed