फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपरकिंग्स और रवींद्र जडेजा में ब्रेक-अप तय, मई से फ्रेंचाइजी के संपर्क में नहीं

Mon, 15 Aug 2022 04:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 15 Aug 2022 04:23 PM IST
सार

जडेजा को आईपीएल के बीच में ही कप्तानी से हटा दिया गया था जब प्रबंधन को लगा कि नेतृत्व का बोझ उनके खेल को प्रभावित कर रहा है। जडेजा ने इसे अपमान के रूप में लिया।

विज्ञापन
IPL Ravindra Jadeja not in touch with franchise since May Break up fixed between Chennai Super Kings
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपरकिंग्स और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं है। अगले कुछ महीनों के अंदर दोनों अलग-अलग हो सकते हैं। मई में आईपीएल खत्म होने के बाद से भारतीय ऑलराउंडर सीएसके प्रबंधन के साथ संपर्क में नहीं है। चेन्नई की टीम खिलाड़ियों को एक परिवार की तरह रखती है और साल भर उनके साथ संपर्क में रहती है, लेकिन नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबलिटेशन प्रक्रिया में लगे जडेजा ने फ्रेंचाइजी से दूरी बना रखी है। वह सीएसके के किसी भी अभियान में भाग नहीं ले रहे हैं।
IPL Ravindra Jadeja not in touch with franchise since May Break up fixed between Chennai Super Kings
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
जडेजा को आईपीएल के बीच में ही कप्तानी से हटा दिया गया था जब प्रबंधन को लगा कि नेतृत्व का बोझ उनके खेल को प्रभावित कर रहा है। जडेजा ने इसे अपमान के रूप में लिया। जडेजा चेन्नई में कप्तान के रूप में सफल होने के बाद भारतीय टीम की कप्तानी करने का सपना देख रहे थे। उनकी जगह धोनी को फिर से कप्तान बना दिया गया। कहा जा रहा है कि जडेजा इसी बात से नाराज हो गए थे।
IPL Ravindra Jadeja not in touch with franchise since May Break up fixed between Chennai Super Kings
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
जडेजा ने सोशल मीडिया पर चेन्नई के सारे पोस्ट हटाए
मई के मध्य में जब से उन्होंने मुंबई में टीम होटल छोड़ा है, तब से फ्रेंचाइजी उनके साथ मतभेदों को सुलझाने में असमर्थ रही है। इस बीच जडेजा ने चेन्नई सुपरकिंग्स से संबंधित सभी सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिए। वह एकमात्र खिलाड़ी थे जो उस वीडियो का हिस्सा नहीं थे जिसे चेन्नई ने कप्तान धोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL Ravindra Jadeja not in touch with franchise since May Break up fixed between Chennai Super Kings
रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
अगले साल खेलेंगे धोनी
धोनी ने पहले ही कह दिया है कि वह अगला आईपीएल खेलेंगे और संभवत: टीम का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में इस बात की बहुत कम संभावना है कि जडेजा वापस आने के लिए तैयार होंगे। जडेजा टीम से बाहर होना चाहते हैं। ऐसे में जब रिटेन करने की बारी आएगी तो फ्रेंचाइजी उन्हें बाहर कर सकती है।
विज्ञापन
IPL Ravindra Jadeja not in touch with franchise since May Break up fixed between Chennai Super Kings
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
37 दिन में ही जडेजा ने छोड़ी थी कप्तानी
जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ 2012 में जुड़े थे। 10 सालों में उन्होंने टीम के साथ दो खिताब जीते। इस साल टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया। रवींद्र जडेजा को अगला कप्तान बनाया गया। उन्होंने 37 दिन बाद ही अपने पद को छोड़ने का फैसला किया। धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed