फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Qualifier-1: 'मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने का वक्त, अगला ऑक्शन....', संन्यास के सवाल पर बोले धोनी

Wed, 24 May 2023 10:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 May 2023 10:15 AM IST
सार

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने धोनी से संन्यास को लेकर सवाल भी पूछे। इस पर सीएसके के कप्तान ने कहा कि उनके पास फैसला करने के लिए आठ-नौ महीने का वक्त बचा है। ऐसे में वह फैसले को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते।

विज्ञापन
IPL Qualifier -1: Mahendra Singh Dhoni Reply on Retirement Know What Did he Say
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2023 में मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालिफायर में हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को 15 रन से हरा दिया। चार बार की चैंपियन सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने धोनी से संन्यास को लेकर सवाल भी पूछे। इस पर सीएसके के कप्तान ने कहा कि उनके पास फैसला करने के लिए आठ-नौ महीने का वक्त बचा है। ऐसे में वह फैसले को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते।
IPL Qualifier -1: Mahendra Singh Dhoni Reply on Retirement Know What Did he Say
दीपक चाहर और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने मैच के बाद क्या कहा?
मैच के बाद धोनी ने कहा- आईपीएल इतना बड़ा टूर्नामेंट है कि आप नहीं कह सकते कि यह सिर्फ एक और फाइनल है। पहले आठ शीर्ष टीमें हुआ करती थीं, अब 10 टीमें खेलती हैं। मैं नहीं कहूंगा कि यह सिर्फ एक और फाइनल है। इसमें दो महीने की हमारी मेहनत है। सभी ने योगदान दिया है। हां, मध्यक्रम को पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। गुजरात एक शानदार टीम है और उन्होंने पहले कई बार टारगेट का अच्छा पीछा किया था। इसलिए टॉस के वक्त सोचा था कि उन्हें पहले बल्लेबाजी का मौका दिया जाए, लेकिन टॉस हारना अच्छा रहा।
IPL Qualifier -1: Mahendra Singh Dhoni Reply on Retirement Know What Did he Say
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने जडेजा की तारीफ की
धोनी ने कहा- अगर रवींद्र जडेजा को ऐसे हालात मिलते हैं जो उनकी मदद करते हैं, तो उनकी गेंद पर शॉट मारना बहुत कठिन है। उनकी गेंदबाजी ने खेल बदल दिया। मोइन अली के साथ पारी के अंत में उनकी साझेदारी को नहीं भूलना चाहिए। हम एक माहौल बनाने की कोशिश करते हैं और यह पता लगाते हैं कि एक तेज गेंदबाज की ताकत क्या है। हम उन्हें आत्मविश्वास देने की कोशिश करते हैं और उनसे कहते हैं कृपया अपनी गेंदबाजी को एक्सप्लोर करने की कोशिश करें। हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा मोटिवेट करने की कोशिश करते हैं। हमारे पास अच्छा सपोर्ट स्टाफ है, ड्वेन ब्रावो और एरिक सिमंस हैं। आप विकेट देखते हैं और उसके अनुसार आप फील्ड को एडजस्ट करते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL Qualifier -1: Mahendra Singh Dhoni Reply on Retirement Know What Did he Say
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
अगले साल खेलने के सवाल पर धोनी का जवाब
धोनी ने कहा- मैं बहुत परेशान करने वाला कप्तान हो सकता हूं। मैं फील्डर्स को दो-तीन फीट आगे-पीछे करता रहता हूं। फील्डर्स से मेरी बस यही गुजारिश रहती है कि मुझ पर नजर रखो, मुझे देखो। अगर कोई कैच छूटता भी है तो मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा, बस मुझ पर नजर रखें। (अगले साल खेलेंगे या नहीं, इस सवाल पर) मुझे नहीं पता। मेरे पास फैसला करने के लिए आठ से नौ महीने हैं, क्योंकि अगला ऑक्शन इस साल दिसंबर या फिर अगले साल जनवरी में होना है। ऐसे में अभी से उसका सिरदर्द क्यों लें। मैं खेलूं या नहीं लेकिन हमेशा सीएसके के लिए मौजूद रहूंगा। चाहे एक प्लेयर को तौर पर या फिर बाहर (स्टाफ) से मदद करता रहूंगा।
विज्ञापन
IPL Qualifier -1: Mahendra Singh Dhoni Reply on Retirement Know What Did he Say
हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो चेपक में खेले गए पहले क्वालिफायर में हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत शानदार रही थी। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। ऋतुराज 44 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डेवोन कॉनवे ने 34 गेंदों में चार चौके की मदद से 40 रन की पारी खेली। शिवम दुबे एक रन, अजिंक्य रहाणे 17 रन, अंबाती रायुडू 17 रन और धोनी एक रन बनाकर आउट हुए। जडेजा और मोईन ने आखिर में कुछ बड़े शॉट्स लगाकर चेन्नई को 20 ओवर में 172 के स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा 16 गेंदों में दो चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोईन चार गेंदों में नौ रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। दर्शल नालकंडे, राशिद खान और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed