खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल की ब्रांड वैल्यू दिनों दिन बढ़ती जा रही है। महज 10 सालों में ही देश ही नहीं दुनिया में भी इस टूर्नामेंट ने कामयाबी के नए शिखर स्थापित कर दिए हैं। सोमवार को आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी हुई। नीलामी में रकम के आंकड़ें देखने के बाद आईपीएल की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्टार प्रत्येक मैच के लिए 55 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा
2 of 5
आईपीएल 10
- फोटो : SELF
स्टार इंडिया को आईपीएल के आगामी पांच साल के प्रसारण के लिए मीडिया राइट्स मिल गए हैं। स्टार को प्रत्येक आईपीएल मैच के लिए 55 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा। स्टार अभी टीम इंडिया के इंटरनेशनल मैच के लिए 43 करोड़ रुपए का भुगतान करता है। लिहाजा आईपीएल का एक मैच टीम इंडिया के इंटरनेशनल मैच से महंगा हो गया है।
एक गेंद फेंके जाने पर 23 लाख रुपए का खर्च होगा
3 of 5
IPL offiicial web
- फोटो : IPL offiicial web
आईपीएल की ब्रांड वैल्यू तथा उसमें होने वाले 5 साल के खर्च का आकलन करने के बाद पता चला है कि अब आईपीएल की एक गेंद फेंके जाने पर 23 लाख रुपए का खर्च आएगा। वहीं आईपीएल के एक ओवर की कीमत एक करोड़ 36 लाख होगी। स्टार स्पोर्ट्स को आईपीएल के एक सीजन के लिए 3270 करोड़ रुपए चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल का मैच इंटरनेशनल मैच से महंगा
4 of 5
IPL offiical web
- फोटो : IPL offiical web
स्टार इंडिया ने सोमवार को आईपीएल के मैचों के आगामी पांच साल के प्रसारण के लिए 16347.5 करोड़ रुपए पर नीलामी जीती है। इससे पहले स्टार इंडिया ने 2012 से 2018 तक भारत के इंटरनेशनल मैचों के प्रसारण के लिए मीडिया और डिजिटल अधिकार 3851 करोड़ रुपए में खरीदे थे। जो प्रति मैच करीब 43 करोड़ रुपए होता है।
विज्ञापन
ललित मोदी फिर भी असंतुष्ट
5 of 5
ललित मोदी
आईपीएल को ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ललित मोदी आईपीएल की इतनी ब्रांड वैल्यू बढ़ने के बाद भी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सोमवार को नीलामी पर ट्विट करते हुए कहा था कि दस सालों में जिस हिसाब से आईपीएल की लोकप्रियता बढ़ी है उस हिसाब से नीलामी में रकम नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इसमें और रकम मिलनी चाहिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।