फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Franchise Owners Not Worried About Tournament Length and TV Ratings says Report

कोरोना के बीच भी बढ़ेंगे IPL के फैंस, फ्रैंचाइजियों को पूरा भरोसा

Wed, 17 Jun 2020 01:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 17 Jun 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
IPL Franchise Owners Not Worried About Tournament Length and TV Ratings says Report
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजियां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आईपीएल के भविष्य पर निर्णायक बयान चाहती हैं कि यह टूर्नामेंट पूरा खेला जाएगा या मैचों की संख्या में कटौती होगी। इसके अलावा यह स्वदेश में होगा या विदेशी सरजमीं पर। फ्रैंचाइजियों का साथ ही मानना है कि अगर इस प्रतिष्ठित लीग का आयोजन हुए तो टीवी पर इसे रेकॉर्ड दर्शक मिलेंगे।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया लगातार अक्तूबर-नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन के दौरान 16 टीमों की मेजबानी को लेकर चुनौतियों का जिक्र करता रहा है और ऐसे में कोविड-19 महामारी के कारण अस्त व्यस्त हुए क्रिकेट सत्र में आईपीएल के आयोजन की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन

वाडिया बोले, बुनियादा ढांचा जरूरी

किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा, ‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए 16 टीमों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर काफी जटिलताएं हैं। आईपीएल का आयोजन भी आसान नहीं होगा। इसका आयोजन ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहां मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह उपयुक्त बुनियादी ढांचा हो।’

विज्ञापन

केकेआर ने फॉर्मेट से छेड़छाड़ पर जताया था विरोध

टी-20 विश्व कप के आयोजन को लेकर अपना अंतिम फैसला अगले महीने तक टाल दिया है, लेकिन बीसीसीआई पहले ही सितंबर-अक्तूबर में टूर्नामेंट के आयोजन की योजना बना रहा है। कोलकाता नाइटराइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने पिछले हफ्ते मीडिया कार्यक्रम के दौरान लीग के फॉर्मेट से ‘छेड़छाड़’ को लेकर विरोध दर्ज कराया था, लेकिन आईपीएल के सभी हितधारक इससे सहमत नहीं हैं।

विज्ञापन

बीसीसीआई का टूर्नामेंट के आयोजन पर जोर

कोविड-19 महामारी से जुड़ी स्थिति को देखते हुए उन्हें छोटे टूर्नामेंट के आयोजन में भी कोई दिक्कत नहीं है, मैसूर ने हालांकि कहा था कि वह सभी आठ टीमों की ओर से बोल रहे हैं। बीसीसीआई ने अब तक टूर्नामेंट के आयोजन पर जोर दिया है लेकिन विस्तार से कुछ नहीं बताया है।

'तब 1 महीने में ही बदल दी थी जगह'

वाडिया ने कहा, ‘यकीन है कि पूर्ण आईपीएल के आयोजन के लिए बीसीसीआई पूरा प्रयास कर रहा है, लेकिन कम मैचों वाले टूर्नमेंट के साथ भी हमें कोई समस्या नहीं है। आईपीएल ने टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर काफी लचीलापन दिखाया है और कोविड-19 के दौरान भी हमें इस स्थिति को बरकरार रखना होगा। 2009 में हमने सिर्फ एक महीने में टूर्नमेंट का आयोजन भारत की जगह साउथ अफ्रीका में किया था।’

विदेश में आयोजन भी ऑप्शन

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और आईपीएल का विदेश में आयोजन भी एक विकल्प है। टूर्नामेंट की 2014 में आंशिक रूप से मेजबानी करने वाले यूएई और श्रीलंका पहले ही इसमें दिलचस्पी दिखा चुके हैं जबकि कोरोना वायरस से सबसे कम प्रभावित देशों में शामिल न्यूजीलैंड भी एक विकल्प है लेकिन दोनों देशों के समय में अंतर उसके खिलाफ जाता है।

'किस बात का इंतजार कर रहा बोर्ड?'

आईपीएल की एक अन्य प्रमुख टीम के शीर्ष अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि वे कम मैचों वाला टूर्नमेंट नहीं चाहते और साथ ही चाहते हैं कि बीसीसीआई जल्द से जल्द तारीखों की घोषणा करे जिससे संभावित टीम प्रायोजकों को पर्याप्त समय मिले। अधिकारी ने कहा, ‘समझ नहीं आता कि बोर्ड किसका इंतजार कर रहा है। अब तक तारीखों की घोषणा कर देनी चाहिए थी, फिर चाहे अगस्त-सितंबर हो या सितंबर-अक्टूबर (वर्ल्ड कप के नहीं होने की स्थिति में)।’

प्रायोजकों की भी चिंता

चेन्नई सुपरकिंग्स के एक सूत्र ने हालांकि कहा कि टूर्नामेंट पर प्रायोजकों के असर का पता इसके करीब आने पर ही चलेगा। सूत्र ने कहा, ‘तारीखों की घोषणा के बाद ही प्रायोजक टीमों के पास आएंगे।’ वहीं, वाडिया को उम्मीद है कि अगर टूर्नामेंट के मैचों की संख्या कम भी हुई तो भी प्रायोजक आईपीएल का साथ नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed