इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का विवादों से पुराना नाता रहा है। स्पॉट फिक्सिंग के अलावा इसमें अब तक कई तरह के स्कैंडल्स भी सामने आ चुके हैं। आईपीएल का हर एक सीजन किसी ने किसी बड़े विवाद का शिकार रहा है। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि विवादों की वजह से ही आईपीएल की लोकप्रियता और अधिक बढ़ी है।
आईपीएल के पिछले सीजन में जिस चेन्नई सुपरकिग्स ने दो साल बाद मैदान पर वापसी कर खिताब जीता था। उसी चेन्नई सुपरकिंग्स को कावेरी विवाद के चलते घरेलू मैदान छोड़ना पड़ा था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के सभी मुकाबले पुणे में शिफ्ट करने पड़े थे।
3 of 11
Cauvery controversy on IPL
आईपीएल सीजन-9 में पानी की किल्लत की वजह से मचे बवाल को भला कौन भूल सकता है। पहले से सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र में पानी की किल्लत को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईपीएल के 13 मैचों को राज्य से बाहर करवाने के निर्देश दिए थे।
4 of 11
sreesanth
- फोटो : file photo
आईपीएल के पहले सीजन में एस श्रीसंत और हरभजन के बीच हुई कहा-सुनी को शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल पाया हो। किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मैदान पर ही तमाचा जड़ दिया था।
साल 2013 में खिलाड़ियों द्वारा मैच फिक्स किए जाने के बाद इन चेन्नई और राजस्थान की टीमों को प्रतिबंधित कर दिया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हान को गिरफ्तार भी किया था।