फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन तेंदुलकर के बचाव में उतरे जहीर खान, IPL नीलामी में मुंबई से खरीदे जाने पर उठे थे सवाल

Fri, 19 Feb 2021 07:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 19 Feb 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
IPL Auction 2021 Arjun Tendulkar needs is a hard working kid says Zaheer Khan
अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने जगह दी - फोटो : ट्विटर

सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद अब मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। इसी फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के 14वें सीजन की नीलामी में उनके बेटे अर्जुन को 20 लाख रुपये में खरीदा, जो उनका आधार मूल्य भी था। यह फैसला हालांकि हैरानी भरा नहीं है क्योंकि वह पिछले दो से तीन सत्र से फ्रेंचाइजी के लिए नेट गेंदबाज की भूमिका निभा रहे थे। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद कई युवा भारतीय खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली तो अर्जुन के चयन पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे।

IPL Auction 2021 Arjun Tendulkar needs is a hard working kid says Zaheer Khan
जहीर खान - फोटो : social media

पूरे मामले पर अब मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ने चुप्पी तोड़ी है। ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर के चयन पर उन्होंने कहा, 'उसे अभी काफी सुधार की जरूरत है। मैंने उसके साथ नेट्स में काफी समय गुजारा है। खेल के कुछ गुर सिखाए। वह काफी मेहनती बच्चा है, जिसे सीखना पसंद है। सचिन तेंदुलकर के बेटे होने का अतिरिक्त दबाव सदैव उसके साथ होगा। टीम का माहौल इसे भुलाने में उसकी मदद करेगा। ऐसा कितनी बार होता है कि कोई युवा खिलाड़ी नीलामी में चुना जाता है और उस पर बात की जाती है, उसे खुद को और अपना चयन सही साबित करना होगा।'

IPL Auction 2021 Arjun Tendulkar needs is a hard working kid says Zaheer Khan
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : twitter@ESPNcricinfo

21 साल के अर्जुन ने हाल में मुंबई की सीनियर टीम की ओर से पदार्पण किया जब वह हरियाणा के खिलाफ राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेले। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब मुंबई के लिए टी-20 प्रारूप में दो मैच खेलते हुए तीन रन बनाने के अलावा दो विकेट चटकाए हैं। अर्जुन इससे पहले आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में भी मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह टी-20 मुंबई लीग में भी खेले थे। वह श्रीलंका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL Auction 2021 Arjun Tendulkar needs is a hard working kid says Zaheer Khan
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

मुंबई इंडियंस की टीम स्टार खिलाड़ियों से भरी है, उनका संयोजन सबसे बेहतर नजर आता है। शायद यही वजह है कि नीलामी में उन्होंने कोई बड़ा नाम अपने साथ नहीं जोड़ा। नाथन कोल्टर नाइल (5 करोड़), एडम मिल्ने (3.2 करोड़), पीयूष चावला (2.4 करोड़), जेम्स नीशाम (50 लाख), युधिवीर चरक (20 लाख), मार्को तानसेन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख) ही टीम के साथ जोड़े गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed