फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पठान से लेकर पुजारा तक, इन 10 खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार, था सबको इंतजार

Fri, 20 Dec 2019 08:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Dec 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
ipl auction 2020: not sold these 10 players in auction at kolkata
आईएसएल 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की नीलामी खत्म हो चुकी है। इस नीलामी में किसी पर लगी करोड़ों की बोली तो किसी खिलाड़ी को फ्रेंचाइजियों ने निराश किया। वहीं, कई ऐसे भी भी खिलाड़ी थे, जिनपर नीलामी की संभावनाएं थीं, मगर नहीं बिके। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन 10 खिलाड़ियों पर, जिनको फ्रेंचाइजियों ने किया निराश...



 

ipl auction 2020: not sold these 10 players in auction at kolkata
यूसुफ पठान

यूसुफ पठान
टीम इंडिया के ऑलराउंडर यूसुफ पठान को आईपीएल 2020 की नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने निराश किया। 13वें सीजन की नीलामी में उन पर बोली नहीं लगी। पिछले तीन सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहे हैं। उन्होंने अभी तक 174 आईपीएल मैच खेले हैं। उनके नाम 3204 रन दर्ज है। आईपीएल के 12वें सीजन में उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 40 रन बनाए थे।
 

ipl auction 2020: not sold these 10 players in auction at kolkata
टिम साउथी

टिम साउथी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी आईपीएल 2020 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। पिछले सीजन में बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले साउथी ने केवल तीन मैच खेले थे। इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस बार की नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने उन पर भरोसा नहीं जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl auction 2020: not sold these 10 players in auction at kolkata
चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा
टीम इंडिया के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को कोई खरीदार नहीं मिला। फ्रेंचाइजियों ने उनपर भरोसा नहीं जताया। 

विज्ञापन
ipl auction 2020: not sold these 10 players in auction at kolkata
ग्रांडहोम - फोटो : social media

कॉलिन डी ग्रांडहोम
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम को भी इस बार की नीलामी में निराशा हाथ लगी। आईपीएल 2019 में केवल चार मैच खेलने वाले ग्रांडहोम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था। 12वें सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स की हिस्सा थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed