{"_id":"5dfbbc868ebc3e87ce3eab18","slug":"csk-coach-stephen-fleming-says-ms-dhoni-has-great-relation-with-piyush-chawla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: चावला पर CSK ने लगाई 6.75 करोड़ की बोली, कोच फ्लेमिंग बोले- धोनी के साथ उनके अच्छे संबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: चावला पर CSK ने लगाई 6.75 करोड़ की बोली, कोच फ्लेमिंग बोले- धोनी के साथ उनके अच्छे संबंध
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
piyush chawala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2011 हो या फिर 2007 का टी-20 विश्व कप पीयूष चावला पर महेंद्र सिंह धोनी ने एक नहीं कई मौकों पर भरोसा जताया है। धोनी का चावला पर यह भरोसा टूटा नहीं है।
2 of 5
पीयूष चावला
- फोटो : demo pic
31वें जन्मदिन से पांच दिन पहले इस लेग स्पिनर को धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से 6.75 करोड़ रुपये का ऐसा तोहफा मिला है जो उन्हें आईपीएल के पूरे करियर में नहीं मिला था। बावजूद इसके वह हैरान नहीं है।
3 of 5
पीयूष चावला
अलीगढ़ में जन्मे चावला ने कहा कि उनके दिमाग में यह कभी नहीं रहा कि यह बोली कितनी ऊपर जाएगी, लेकिन खुशी है कि धोनी ने और सीएसके ने फिर उन पर भरोसा जताया है। वह इस पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। वह उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान मानते हैं। चावला को इससे पहले केकेआर ने 4.15 करोड़ में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टीफन फ्लेमिंग
वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी आईपीएल टीम ने पीयूष चावला को लेने के लिए इसलिए आखिर तक मोर्चा संभाले रखा, क्योंकि उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बहुत अच्छे संबंध हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चावला एक अच्छे स्पिनर भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
स्टीफन फ्लेमिंग
उन्होंने आगे कहा कि यह सोचा समझा फैसला है, क्योंकि चेन्नई में चेपक का विकेट धीमा है। उन्होंने कहा, 'हमने उनके लिए मोर्चा संभाले रखा और निश्चित तौर पर कप्तान के उसके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। वह साबित कर चुके हैं कि वह बेहतरीन लेग स्पिनर हैं।अपने घरेलू मैदान पर हम स्पिनरों के साथ जाना पसंद करते हैं। कई स्पिनर टीम में होना बुरी बात नहीं है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।