आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम सात में से पांच मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। टीम के प्रदर्शन से खुश गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि आईपीएल में आत्मविश्वास जगाने के लिए आशीष नेहरा से बेहतर कोई कोच नहीं है। नेहरा की देखरेख में गुजरात ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और सिर्फ दो मैच गंवाए हैं।
2 of 4
गुजरात टाइटंस
- फोटो : ANI
सोलंकी ने कहा कि 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत की सफेद गेंद वाली टीम से बाहर किए गए मोहम्मद सिराज के गिरते मनोबल को फिर से बढ़ाने में नेहरा का बड़ा योगदान रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व तेज गेंदबाज सिराज ने गुजरात की कामयाबी में अहम भूमिका निभाई है। सिराज टीम के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और पर्पल कैपधारी प्रसिद्ध कृष्णा से सिर्फ तीन विकेट पीछे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 17 रन देकर चार विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सोलंकी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि आशीष का बहुत बड़ा प्रभाव रहा है। जाहिर है, उनके बीच बहुत अच्छा संबंध है।' सिराज चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में भी जगह बनाने से चूक गए थे और उन्हें मेगा नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिलीज कर दिया था, लेकिन गुजरात टाइटंस ने उन पर भरोसा दिखाया और उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
4 of 4
गुजरात टाइटंस
- फोटो : ANI
सोलंकी ने कहा, 'जहां तक आत्मविश्वास की बात है, मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरने के लिए आशीष नेहरा से बेहतर कोई कोच हो सकता है।' उन्होंने कहा, 'बेशक जहां तक इस दृष्टिकोण की बात है तो मैं थोड़ा पक्षपाती हो सकता हूं। इसलिए मैं इसे स्वीकार करूंगा। जब किसी को नहीं चुना जाता तो यह किसी भी क्रिकेटर के लिए निराशाजनक होता है। लेकिन उसे आशीष नेहरा के रूप में शानदार कोच मिला जिन्होंने प्रदर्शन के मामले में उसकी काफी मदद की।'