{"_id":"6724b29354055871e104da46","slug":"ipl-2025-he-met-dhoni-someone-is-going-to-wear-yellow-jersey-suresh-raina-hints-rishabh-pant-going-to-csk-2024-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'वह धोनी से मिले, कोई तो पीली जर्सी पहनने वाला है', रैना ने इस खिलाड़ी के CSK में जाने के दिए संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'वह धोनी से मिले, कोई तो पीली जर्सी पहनने वाला है', रैना ने इस खिलाड़ी के CSK में जाने के दिए संकेत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Nov 2024 04:20 PM IST
सार
पंत 2016 से दिल्ली टीम के साथ थे और नौ साल इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के बाद कैपिटल्स का साथ छोड़ रहे हैं। पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 111 मैच खेले और 35.31 की औसत और 148.93 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और 18 अर्धशतक के साथ 3284 रन बनाए।
विज्ञापन
1 of 6
सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के सीएसके में शामिल होने को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। पंत को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) द्वारा रिलीज कर दिया गया है। इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज को नीलामी में अच्छी राशि मिलने की उम्मीद है।
2 of 6
पंत और धोनी
- फोटो : Twitter
पंत के सीएसके में शामिल होने की अटकलों को लेकर रैना ने कहा कि उन्होंने हाल ही में दिल्ली में अपने पूर्व सीएसके और भारत के कप्तान एमएस धोनी से मुलाकात की थी और वहां पंत भी मौजूद थे।रैना ने पंत के सीएसके में शामिल होने की संभावना पर संकेत देते हुए कहा कि कोई जल्द ही पीली जर्सी पहनेगा। उन्होंने कहा, 'मैं दिल्ली में एमएस धोनी से मिला, पंत भी वहां थे। मुझे लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है। कोई जल्द ही पीले रंग की जर्सी पहनेगा।'
3 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL
पंत 2016 से दिल्ली टीम के साथ थे और नौ साल इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के बाद कैपिटल्स का साथ छोड़ रहे हैं। पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 111 मैच खेले और 35.31 की औसत और 148.93 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और 18 अर्धशतक के साथ 3284 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL
दिल्ली ने जिन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उनमें अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल शामिल हैं। अक्षर, कुलदीप और स्टब्स कैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि पोरेल अनकैप्ड हैं। दिल्ली के पास ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड से दो कैप्ड या अनकैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का मौका होगा। दिल्ली ने अक्षर पटेल को सबसे ज्यादा 16.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, फ्रेंचाइजी ने कुलदीप को 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। ट्रिस्टन स्टब्स को 10 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। अभिषेक पोरेल को चार करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। अब दिल्ली के पर्स में 73 करोड़ रुपये बचे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि धोनी अगले साल भी आईपीएल खेलते दिखेंगे। सीएसके ने उन्हें बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन किया है। उन्हें चार करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। वहीं, सीएसके ने रवींद्र जडेजा और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को सबसे ज्यादा 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, मथीशा पथिराना को 13 करोड़ और शिवम दुबे को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। चेन्नई ने तीन चार कैप्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन किया। अब वह ऑक्शन में किसी एक कैप्ड खिलाड़ी को राइट टू मैच कार्ड से चुन सकते हैं। पांच बार के चैंपियन के पास अब 55 करोड़ रुपये की पर्स राशि बची है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।