फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
India
172/2 (14.4 ov)
West Indies
171/10 (19.1 ov)
India won by 8 wickets

IND vs NZ: वानखेड़े में न्यूजीलैंड के लिए मुसीबत बने जडेजा, जहीर खान और इशांत शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ा

Fri, 01 Nov 2024 03:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 Nov 2024 03:55 PM IST
सार

35 वर्षीय ऑलराउंडर ने वानखेड़े में जारी इस मुकाबले की पहली पारी में कुल पांच विकेट चटकाए। उन्होंने सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में जहीर खान और इशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
ind vs nz: ravindra jadeja took five wickets surpasses zaheer khan and ishant sharma in most wickets tally
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार से शुरू हो गया। मुंबई में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने अपनी घातक गेंदबाजी से मेहमानों की कमर तोड़ दी। वह कीवी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत साबित हुए। इसी के साथ उन्होंने पूर्व गेंदबाज जहीर खान और इशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया। 
Trending Videos
ind vs nz: ravindra jadeja took five wickets surpasses zaheer khan and ishant sharma in most wickets tally
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
जडेजा ने हासिल की खास उपलब्धि
35 वर्षीय ऑलराउंडर ने वानखेड़े में जारी इस मुकाबले की पहली पारी में कुल पांच विकेट चटकाए। उन्होंने सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में जहीर खान और इशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया। दोनों दिग्गजों के नाम टेस्ट में 311-311 विकेट दर्ज हैं। वहीं, जडेजा के अब टेस्ट में 314* विकेट हो गए हैं। वह भारत के लिए इस प्रारूप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का 14वां फाइवफर है। 
ind vs nz: ravindra jadeja took five wickets surpasses zaheer khan and ishant sharma in most wickets tally
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
मैच का हाल
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पहली पारी कुछ खास नहीं रही। भारतीय गेंदबाज कीवियों पर हावी दिखे। विल यंग ने 71 और डेरिल मिचेल ने 82 रनों की बड़ी पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 के स्कोर पर सिमट गई। इस दौरान जडेजा ने पांच, वाशिंगटन सुंदर ने चार और आकाश दीप ने एक सफलता हासिल की। भारत की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि, भारतीय टीम इस सीरीज में पहले ही पिछड़ चुकी है। शुरुआती दो मुकाबलों में जीत के साथ न्यूजीलैंड 0-2 की अजेय बढ़त बना चुकी है। टीम इंडिया इस मुकाबले में हर हाल में वापसी करना चाहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed