{"_id":"65f93e353f375808870f6a96","slug":"ipl-2024-navjot-sidhu-returns-to-commentary-for-ipl-2024-season-wins-hearts-with-poetry-2024-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: फैंस के लिए खुशखबरी, आईपीएल के कमेंट्री पैनल में इस दिग्गज की होगी वापसी, शायरी से जीत लेते हैं दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: फैंस के लिए खुशखबरी, आईपीएल के कमेंट्री पैनल में इस दिग्गज की होगी वापसी, शायरी से जीत लेते हैं दिल
Tue, 19 Mar 2024 12:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:57 PM IST
सार
सिद्धू (60 वर्ष) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कमेंटेटर हैं जो आईपीएल सहित कई अन्य प्रसारकों के साथ काम कर चुके हैं। वह वास्तव में शुरुआती वर्षों में कमेंट्री बॉक्स में आईपीएल का चेहरा थे।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
- फोटो : IPL
आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले फैंस के लिए खुशखबरी है। काफी समय तक कमेंट्री से दूर रहने के बाद अब भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कमेंट्री बॉक्स में अपनी वापसी की घोषणा कर दी है। यह 60 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर आईपीएल के 17वें सीजन में अपनी आवाज देने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। आईपीएल का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
नवजोत सिद्धू
- फोटो : PTI
सिद्धू की होगी वापसी
टीवी पर ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर कैप्शन के साथ एक पोस्ट किया- एक बुद्धिमान व्यक्ति ने एक बार कहा था, 'उम्मीद सबसे बड़ी किरण है।' यह बुद्धिमान व्यक्ति, महान सिद्धू खुद हमारे स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं! आईपीएल में उनकी अविश्वसनीय कमेंट्री और गजब वन-लाइनर्स को मिस न करें।

A wise man once said, "Hope is the biggest ‘tope’"
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 19, 2024
And this wise man, the great @sherryontopp himself, has joined our Incredible StarCast! 👏
Don't miss his incredible commentary (and gajab one-liners) in #IPLOnStar - STARTS MAR 22, 6:30 PM onwards, LIVE on Star Sports Network! pic.twitter.com/BjmFq9OKQ4
पत्नी के साथ नवजोत सिद्धू।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धू का कमेंट्री में चलता है सिक्का
सिद्धू (60 वर्ष) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कमेंटेटर हैं जो आईपीएल सहित कई अन्य प्रसारकों के साथ काम कर चुके हैं। वह वास्तव में शुरुआती वर्षों में कमेंट्री बॉक्स में आईपीएल का चेहरा थे। कमेंट्री से दूर रहने के दौरान 2019 में विवादों में शामिल होने के बाद सिद्धू को उसी साल 'द कपिल शर्मा शो' से हटाया गया था। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सिद्धू ने बार-बार कहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनावों में भाग नहीं लेंगे। भले ही कांग्रेस आलाकमान ने अभी तक 13 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन सिद्धू ने इससे दूर रहने की पहले ही घोषणा कर दी है। पंजाब में लोकसभा चुनाव एक जून को होने हैं।

सिद्धू परिवार।
- फोटो : twitter
शायरी से जीतते हैं दिल
नवजोत सिद्धू ने 2001 में भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान क्रिकेट कमेंट्री में अपना करियर शुरू किया था। सिद्धू ने अपनी अनूठी और जीवंत शैली के साथ-साथ अपने मजाकिया वन-लाइनर्स के लिए तेजी से लोकप्रियता हासिल की। मजाक, शायरी और क्रिकेट कमेंट्री के उनके मिक्सचर ने उन्हें क्रिकेट फैंस और कमेंटेटरों के बीच समान रूप से एक बहुत ही प्रिय व्यक्ति बना दिया।

बाएं से- शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, नवजोत सिद्धू और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू का क्रिकेटिंग करियर
अपने खेल के दिनों के दौरान सिद्धू भारत के सबसे स्टाइलिश क्रिकेटरों में से एक थे। उनका करियर 1983 से 1998 तक 15 साल तक चला। इस दौरान उन्होंने 51 टेस्ट में 3202 रन बनाए और 136 वनडे मैचों में 4413 रन बनाए, जिसमें 15 शतक और 48 अर्धशतक शामिल थे।