पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2024 सीजन में अच्छा नहीं रहा है और टीम फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर मौजूद है। मुंबई ने अब तक 11 मैच खेल लिए हैं और सिर्फ तीन ही मैच जीत सकी है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम के यूनिट के तौर पर प्रदर्शन करने में विफल रही है और कई बेहतरीन खिलाड़ियों के होने के बावजूद टीम प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। आईपीएल का मौजूदा सीजन अब समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी टीमें जोर लगा रही है। मुंबई के लिए लगभग आगे जाने के दरवाजे बंद हो चुके हैं, लेकिन बदलते समीकरण में अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचना असंभव है।
2 of 4
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
किस तरह अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई?
मुंबई को अगर चमत्कार करते हुए प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अपने शेष सभी मैच जीतने होंगे। मुंबई के ग्रुप चरण में तीन मैच शेष रह गए हैं। मुंबई का सामना सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होना है, जबकि इसके बाद हार्दिक पांड्या की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपरजाएंट्स का सामना करना है। मुंबई अगर इसमें से कोई एक मैच भी हारी तो उसके लिए सभी दरवाजे बंद हो जाएंगे।
3 of 4
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर
मुंबई को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे यह प्रार्थन करनी होगी कि प्लेऑफ की दौड़ में शामिल अन्य टीमें 12 अंकों से ज्यादा हासिल नहीं कर सकें। हालांकि, यह लगभग असंभव काम है क्योंकि फिलहाल हैदराबाद, लखनऊ और चेन्नई 12 अंक ले चुके हैं। मुंबई को उम्मीद करनी होगी कि कम से कम दो फ्रेंचाइजी अपने शेष मैच हारे। फिलहाल कोलकाता और राजस्थान की टीमें 16 अंक लेकर क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद हैं और मुंबई की टीम इन दो टीमों को रिप्लेस नहीं कर सकती है। हालांकि, अगर केकेआर और राजस्थान की टीमें अन्य टीमों के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करती हैं तो इससे मुंबई को फायदा पहुंच सकता है।
4 of 4
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
मुंबई को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी
मुंबई का नेट रन रेट फिलहाल -0.356 है और अगर किसी तरह मुंबई अपने शेष तीन मैच जीतने में सफल भी रही तो उसके लिए आगे की राह इतनी आसान नहीं होगी। मुंबई को सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे जिससे उसका नेट रन रेट पॉजिटिव रहे, लेकिन अगर 12 अंक हासिल करने वाली किसी भी टीम का नेट रन रेट मुंबई से बेहतर रहा तो मुंबई का सफर इस सीजन समाप्त हो जाएगा। क्रिकेट विशेषकर टी20 प्रारूप पूरी तरह से संभावनाओं का खेल है और अंत तक टीमें इसमें हार नहीं मानती है।