आईपीएल 2022 में कोरोना से जूझ रही दिल्ली की टीम ने पंजाब के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। दिल्ली ने पंजाब को नौ विकेट से हराया है। सबसे खास बात यह रही कि यह मैच 57 गेंद शेष रहते खत्म हो गया। इस मैच से पहले दिल्ली के कैंप में कोरोना के छह मामले आए थे और ऐसा लग रहा था कि यह मैच स्थगित करना पड़ेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, दिल्ली की टीम मैदान पर उतरी और पंजाब को ढेर कर दिया। पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली ने पंजाब को 115 रन पर रोका फिर एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है।
इस मैच में दिल्ली की जीत के बाद डेविड वॉर्नर ने पुष्पा अंदाज में जश्न मनाया। वहीं कोरोना प्रतिबंध के चलते दिल्ली और पंजाब के खिलाड़ी एक दूसरे से मिले नहीं, लेकिन अक्षर और हरप्रीत ने बात करने का मजेदार तरीका ढूंढ़ निकाला। वहीं दिल्ली की बड़ी जीत पर फैंस बेहद खुश नजर आए। यहां हम इस मैच का पूरा रोमांच तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली को जीत दिलाने के बाद डेविड वॉर्नर ने पुष्पा अंदाज में जीत का जश्न मनाया। वो इससे पहले भी दक्षिण भारतीय फिल्मों पर वीडियो बना चुके हैं। इस मैच में भी उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाने के बाद जीत का जश्न पुष्पा अंदाज में मनाया।
3 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत करने वाले डेविड वॉर्नर इस मैच में नाबाद लौटे। उन्होंने इस मैच में 30 गेंद में 60 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल था। पहले विकेट के लिए उन्होंने शॉ के साथ मिलकर 83 रन जोड़े।
4 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में पंजाब की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने इस सीजन का सबसे छोटा स्कोर 115 रन बनाया। पंजाब के फैंस के लिए यह मैच निराशाजनक रहा। ब्रेबॉर्न स्टेडियम में पंजाब की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन सभी खिलाड़ी विकेट फेंककर आउट होते चले गए और टीम 20 ओवर में 115 रन ही बना पाई।
5 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली की टीम में कोरोना के मामले आने के बाद पंजाब के खिलाड़ियों को उनसे दूर रहने की सलाह दी गई थी। दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में नहीं मिल रहे थे। इस बीच हरप्रीत बरार और अक्षर पटेल ने बात करने का मजेदार तरीका निकाला। दोनों खिलाड़ी जमीन पर एक दूसरे से दूरी बनाकर बैठ गए। खासकर अक्षर जिस अंदाज में बैठे थे, वह बच्चों जैसा था।