इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 10 टीम के साथ स्वदेश में अपना रंग बिखेरने के लिए तैयार है। देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में जाकर मैचों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। आईपीएल के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे। स्टेडियम की क्षमता के 25 फीसदी दर्शक ही मैच देखने के लिए स्टेडियम में जा पाएंगे। दो नई टीम के जुड़ने से कुल मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो गई है जिससे यह टूर्नामेंट दो महीने से भी अधिक समय तक चलेगा।
हम आपको यहां 10 ग्राफिक्स में सभी टीमों के शेड्यूल बता रहे हैं:
2 of 11
आईपीएल
- फोटो : अमर उजाला
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान रवींद्र जडेजा को सौंप दी है। धोनी सीजन में इस बार बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे। टीम चार खिताब जीत चुकी है और उसकी नजर पांचवीं बार चैंपियन बनने पर है।
3 of 11
आईपीएल
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई इंडियंस: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस एक बार फिर से खिताब जीतने के लिए उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने सर्वाधिक पांच खिताब अपने नाम किए हैं। इस बार हिटमैन की टीम छठी बार चैंपियन बनने के लिए उतरेगी।
4 of 11
आईपीएल
- फोटो : अमर उजाला
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: आईपीएल की बड़ी टीमों में शामिल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। इस बार विराट कोहली कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने खुद ही कप्तानी छोड़ दी थी। फाफ डुप्लेसिस टीम की कमान संभालेंगे।
5 of 11
आईपीएल
- फोटो : अमर उजाला
सनराइजर्स हैदराबाद: 2016 में चैंपियन बनने वाली सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल की छुपा रुस्तम है। टीम को हमेशा लोग कम आंकते हैं, लेकिन ये सबको चौंकाते हुए आगे बढ़ जाती है। इस टीम के साथ डेविड वॉर्नर नहीं होंगे। केन विलियमसन कप्तानी करेंगे।