आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया है। इसके साथ ही गुजरात ने 14 अंक हासिल कर लिए हैं और अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। अब गुजरात का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो चुका है। हैदराबाद के खिलाफ मैच में गुजरात ने शानदार खेल दिखाया। पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात के गेंदबाजों ने 20 ओवर में 195 रन लुटा दिए थे, लेकिन बाद में राहुल तेवतिया और राशिद खान की तूफानी बल्लेबाजी बदौलत इस लक्ष्य का पीछा भी कर लिया और पांच विकेट से मैच अपने नाम किया।
इस मैच में हैदराबाद के उमरान मलिक शानदार लय में नजर आए और पांच विकेट निकाले, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनकी एक गेंद गुजरात के कप्तान हार्दिक के हाथ में लगी, यह देखकर हार्दिक की पत्नी नताशा चिंतित हो गईं। हालांकि, यह चोट गंभीर नहीं थी। वहीं, उमरान मैच के दौरान डेल स्टेन की नकल करते दिखाई दिए। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 12
नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान हार्दिक पांड्या ने बल्ले के साथ कोई कमाल नहीं किया। उन्होंने छह गेंद में 10 रन बनाए। इस दौरान उमरान मलिक की एक गेंद उनके हाथ में लगी। हार्दिक यह गेंद खेलने के बाद तकलीफ में दिखाई दिए और अपने हाथ को सहलाते नजर आए। हालांकि, उनकी यह चोट गंभीर नहीं थी और उन्होंने आगे भी बल्लेबाजी की। हार्दिक को चोटिल देखकर उनकी पत्नी नताशा परेशान हो गईं।
3 of 12
उमरान मलिक
- फोटो : IPL/BCCI
उमरान मलिक ने इस मैच में विकेट लेने के बाद डेल स्टेन के जश्न मनाने के तरीके से नकल की। इस मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट निकाले। हालांकि, वो अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए। डेल स्टेन भी पहले हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं और मौजूदा समय में टीम के गेंदबाजी कोच हैं।
4 of 12
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस की टीम इस मैच में पिछड़ रही थी। पहले हैदराबाद को 195 रन बनाने दिए फिर आखिरी ओवर में पांच विकेट खोने के बाद टीम के सामने 22 रन का लक्ष्य था। इसके बावजूद यह टीम जीत गई। गुजरात की इस जीत के बाद समर्थक बेहद खुश नजर आए।
5 of 12
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के फैंस इस मैच में जीत की उम्मीद के साथ उतरे थे। गुजरात के खिलाड़ियों ने अपने फैंस को निराश भी नहीं किया। रोमांचक मैच में राशिद ने आखिरी दो गेंदों में छक्के लगाकर अपनी टीम को मैच जिताया। इस जीत के साथ ही गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने की कगार पर पहुंच गई है।