आईपीएल 2023 अपने अंजाम तक पहुंच गया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चैंपियन बन चुकी है। चेन्नई और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसे सीएसके ने पांच विकेट से अपने नाम किया। आईपीएल दुनियाभर में काफी चर्चित है और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी इस लीग में खेलने को लेकर उत्सुक रहते हैं। 2023 सीजन में भी कई कमाल देखने को मिले।
इस लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब दिवंगत शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2021 तक आठ टीमों के बीच यह लीग खेली जाती थी, लेकिन पिछले दो सीजन से इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 2010 में भी 10 टीमें खेली थीं।
2 of 19
आईपीएल के अब तक के चैंपियंस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, 2012 और 2013 में नौ-नौ टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस और इस सीजन में जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार टूर्नामेंट जीता है। वहीं, गुजरात टाइटंस, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद एक एक बार यह किताब जीतने में सफल हुई है।
3 of 19
आईपीएल में चैंपियन बनने वाली टीमें
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स और पुरानी टीमें दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंज बैंगलोर ने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। आइए 2008 से लेकर 2023 तक कौन सी टीम ने किसे हराकर यह खिताब जीता, उसके बारे में जानते हैं।
आईपीएल 2008 (राजस्थान रॉयल्स)
4 of 19
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीतने वाली टीम बनी थी। दिग्गज लेग स्पिन शेन वॉर्न की अगुआई में राजस्थान ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था और खिताब जीता था। राजस्थान ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया था।
आईपीएल 2009 (डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद)
5 of 19
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने दूसरे सीजन में खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2009 में हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों हराया था। एडम गिलक्रिस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे।