फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021: ये तीन खिलाड़ी नहीं जीत पाए दिल्ली का दिल, नीलामी से पहले छुट्टी तय

Tue, 19 Jan 2021 08:04 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 19 Jan 2021 08:04 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021: three players who might release delhi capitals DI before ipl auction
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन बाकी सीजनों से काफी अच्छा रहा। आईपीएल 2020 में दिल्ली की टीम ने फाइनल तक का सफर तय तो किया लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। मगर आईपीएल के 14वें सीजन में टीम चैंपियन बनने की पुरजोर कोशिश करेगी। वहीं, 20 जनवरी तक सभी टीमों को रिटेन और रिलीज किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट देनी है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खबर है कि दिल्ली नीलामी से पहले इन तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। आइए जानते हैं वो कौन कौन से खिलाड़ी हो सकते हैं?



 

IPL 2021: three players who might release delhi capitals DI before ipl auction
कीमो पॉल

कीमो पॉल 
दिल्ली कैपिटल्स ने वेस्टइंडीज के कीमो पॉल को 2019 में अपनी टीम में शामिल किया था। मगर पिछले सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में चर्चा चल रही है कि दिल्ली पॉल को नीलामी से पहले रिलीज कर सकती है। 
 

IPL 2021: three players who might release delhi capitals DI before ipl auction
संदीप लामिछाने - फोटो : ट्विटर

संदीप लामिछाने
नेपाल के स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को दिल्ली ने पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खिलाया था। लामिछाने पिछले तीन सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं। लामिछाने के अलावा दिल्ली के पार और भी कई लेग स्पिनर हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स से इस खिलाड़ी छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021: three players who might release delhi capitals DI before ipl auction
डेनियल सैम्स - फोटो : social media

डेनियल सैम्स 
आईपीएल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। वह तीन मैच खेले। इसमें न तो उनके बल्ले से एक भी रन निकले और न ही विकेट चटका पाए। बता दें कि सैम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल जेसन रॉय की रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। ऐसे में दिल्ली इस खिलाड़ी को रिलीज कर किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका देना चाहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed