फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021: राजस्थान और पंजाब के लिए आसान नहीं होगा प्लेइंग XI चुनना, ऐसी हो सकती है संभावित एकादश

Mon, 12 Apr 2021 05:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 12 Apr 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: RR vs PBKS: Predicted and Probable Playing XI of Rajasthan Royals and Punjab Kings
राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स - फोटो : amar ujala

आईपीएल 2021 के चौथे मुकाबले में आज केएल राहुल और संजू सैमसन आमने-सामने होंगे। राहुल जहां पंजाब किंग्स की अगुवाई करेंगे तो वहीं संजू के हाथों में राजस्थान रॉयल्स की कमान होगी। दोनों ही टीमों ने इस बार नीलामी में खूब पैसे लुटाये और कई नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। दोनों के पास कई विकल्प भी मौजूद हैं, लेकिन यही उनके लिए सिरदर्दी भी है। पंजाब और राजस्थान की कोशिश होगी कि वह अपने पहले मुकाबले में एक बढ़िया टीम संयोजन के साथ उतरें। ऐसे में आइए जानते हैं की क्या हो सकती है दोनों की अंतिम एकादश...

IPL 2021: RR vs PBKS: Predicted and Probable Playing XI of Rajasthan Royals and Punjab Kings
राजस्ठान रॉयल्स - फोटो : PTI

राजस्थान रॉयल्स:
राजस्थान की टीम में इस बार स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर नहीं खेल रहे हैं। वहीं संजू सैमसन पहली बार टीम की कप्तानी करेंगे। टीम को जोस बटलर और बेन स्टोक्स से ज्यादा उम्मीदें होंगी। यही नहीं उसे अपने सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मोरिस से भी बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। टीम के लिए गेंदबाजी आक्रमण के साथ-साथ बल्लेबाजी में मध्यक्रम पर बेहतरीन संयोजन की जरूरत होगी।

IPL 2021: RR vs PBKS: Predicted and Probable Playing XI of Rajasthan Royals and Punjab Kings
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@rajasthanroyals

आरआर की संभावित एकादश   
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, श्रेयस गोपाल, मुस्ताफिजुर रहमान, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021: RR vs PBKS: Predicted and Probable Playing XI of Rajasthan Royals and Punjab Kings
किंग्स इलेवन पंजाब का नाम बदलकर पंजाब किंग्स हुआ - फोटो : social media

पंजाब किंग्स:
पंजाब के पास विस्फोटक बल्लेबाजों का पूरा जखीरा मौजूद है। टीम ने अपने गेंदबाजी आक्रमण को भी इस बार मजबूत करने की कोशिश की है। बल्लेबाजी में भी उसके पास कई विकल्प मौजूद हैं। पंजाब की टीम में कई विदेशी खिलाड़ियों का विकल्प है, ऐसे में उसके लिए विदेशी कोटे से सिर्फ खिलाड़ियों को चुनना आसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
IPL 2021: RR vs PBKS: Predicted and Probable Playing XI of Rajasthan Royals and Punjab Kings
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL

संभावित एकादश:
क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, झाय रिचर्डसन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed