भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2021 को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को एक मजबूत टीम बताते हुए बाकी टीमों को आगाह किया है। गावस्कर का मानना है कि आईपीएल के आगामी सत्र में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराना बेहद मुश्किल होगा।
2 of 5
सूर्यकुमार यादव, इशान किशन
- फोटो : icc
हिंदूस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लिटिल मास्टर ने कहा, 'मुंबई इंडियंस को हराना मुश्किल होगा। हमने अभी-अभी उनके खिलाड़ियों को फॉर्म में आते देखा है। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से बल्लेबाजी की और हार्दिक पांड्या जिस तरह से वो नजर आए हैं।'
3 of 5
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : twitter@BCCI
उन्होंने कहा, 'सीरीज में पांड्या भाई अच्छी लय में दिखे। क्रुणाल ने जहां डेब्यू मैच में सबसे तेज पचासा जड़ा तो वहीं हार्दिक ने बल्लेबाजी के अलावा आखिरी मैच में 9 ओवर की गेंदबाजी की। यह भी मुंबई के लिए एक अच्छा संकेत है।'
गावस्कर ने कहा, 'टी-20 और वनडे सीरीज में मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया जबकि युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव महंगे साबित हुए। भारतीय टीम में राजस्थान रॉयल्स का कोई खिलाड़ी नहीं था। मुझे नहीं मालूम वे किस तरह का प्रदर्शन करेंगे।'
5 of 5
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL official web
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मुंबई इंडियंस के ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू किया था और अपने पहले मैच में अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। वहीं वनडे सीरीज में क्रुणाल पांड्या ने अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाया था। इनके अलावा हार्दिक पांड्या चोट से उबरते हुए बल्लेबाजी में अर्धशतक जमाने के साथ ही सधी हुई गेंदबाजी भी की। रोहित शर्मा भी फॉर्म में दिखे।
बात करें आईपीएल के 14वें सीजन की तो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम चेन्नई में 9 अप्रैल को उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होगी।