तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन काफी निराशाजनक रहा। आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने में नाकामयाब हुई बल्कि अंकतालिका में भी सातवें स्थान पर रही। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सीएसके प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई। इस बार की नीलामी से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। बहरहाल, 18 फरवरी को आईपीएल के 14वें सीजन की नीलामी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फ्रेंचाइजी आईपीएल 2021 के लिए किन स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है?
IPL 2021: इन खिलाड़ियों पर नजरें जमाए बैठी हैं 'धोनी सेना', नीलामी से पहले CSK की पर्स में बचे हैं इतने पैसे
मौजूदा टीम
टॉप ऑर्डर बल्लेबाज: फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एन जगदीसन (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा
फिनिशर्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा।
ऑलराउंडर: सैम करन, ड्वेन ब्रावो।
स्पिनर: कर्ण शर्मा, आर साई किशोर, मिशेल सेंटनर, इमरान ताहिर।
तेज गेंदबाज: दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एन्गिडी, जोश हेजलवुड, केएम कैफ।
नीलामी से पहले रिटेन व रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
- रिटेन: एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, आर. साई किशोर, सैम करन।
- रिलीज: शेन वॉटसन (रिटायर्ड), मुरली विजय, केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह
- शेष राशि: 19.90 करोड़
- खिलाड़ी लेने हैं: 06 (01 विदेशी)
इस बार की नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगा सकती है,जैसे- ग्लेन मैक्सवेल, मोइन अली, एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, डेविड मलान, आरोन फिंच, लुकमान मेरीवाला, चेतन सकारिया, कृष्णपा गौतम, शिवम दूबे, सैम बिलिंग्स का ।