पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की निगाहें छठी बार आईपीएल खिताब पर है। पिछली बार मुंबई ने दिल्ली को हराकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया था। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इस बार भी पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। इसके लिए 18 फरवरी को होने वाली नीलामी में टीम कुछ और खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेलकर अपने साथ जोड़ेगी। ऐसे में आइए जानते हैं रोहित की किन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगा सकती है।
दुनिया हिलाने को तैयार मुंबई, IPL Auction में इन खिलाड़ियों पर लगा सकती है बड़ी बोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा टीम
टॉप ऑर्डर बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनमोलप्रीत सिंह, आदित्य तारे (विकेटकीपर)।
फिनिशर्स: कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या।
ऑलराउंडर: क्रुनाल पांड्या।
स्पिनर: राहुल चाहर, अनुकुल रॉय, जयंत यादव।
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान।
रिटेन व रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
- रिटेन: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अंकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्य कुमार यादव, क्रिस लिन, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, ट्रेंट बोल्ट।
- रिलीज: मिशेल मैक्लनघन, जेम्स पैटिंसन, लसिथ मलिंगा, नाथन कोल्टर नाइल, एस रदरफोर्ड, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय सिंह
- शेष राशि: 15.35 करोड़
- खिलाड़ी लेने हैं: 7 (4 विदेशी)
पीयूष चावला, झाय रिचर्डसन, डैनियल क्रिश्चियन, मोईन अली, नाथन कूल्टर नाइल, काइल जैमीसन, टॉम करन, बेन कटिंग, शिवम दूबे, हरभजन सिंह।