शाहरुख, अजहरुद्दीन समेत इन युवाओं पर होगी फ्रेंचाइजियों की नजर, सिर्फ 20 लाख है बेस प्राइस
आईपीएल के 14वें सीजन के लिए गुरुवार को जब यहां खिलाड़ियों का बाजार सजेगा तो 20 लाख के बेस प्राइस वाले इन युवाओं पर सबकी नजरें टिकी होंगी। नीलामी के लिए अब 291 खिलाड़ी शामिल होंगे, क्योंकि नीलामी से ठीक पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपना नाम वापस ले लिया है। 291 खिलाड़ियों में 164 भारतीय और 124 विदेशी हैं। तीन एसोसिएट खिलाड़ी भी किस्मत आजमाएंगे। बता दें कि आठ फ्रेंचाइजी टीमों को 61 स्थान भरने हैं।
विष्णु सोलंकी:
बड़ौदा के इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के आठ मैचों में 53.40 की औसत से 267 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.36 का रहा। इसमें से 219 रन उन्होंने आखिरी पांच मैच में बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में 21 चौके और 12 छक्के जड़े।
लुकमान मेरीवाला:
तेज गेंदबाज लुकमान सैयद मुश्ताक में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे। उन्होंने आठ मैचों में 6.52 की इकोनॉमी से 15 विकेट लिए। इसमें एक पारी में पांच विकेट भी शामिल है।
केदार देवधर:
बड़ौदा के केदार सैयद मुश्ताक के दूसरे उच्चतम स्कोरर रहे। उन्होंने 69.80 की औसत से 349 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 113.68 का रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में 35 चौके और 11 छक्के लगाए।
मोहम्मद अजहरुद्दीन:
केरल के ओपनर अजहरुद्दीन ने सैयद मुश्ताक में टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों पर शतक जड़ा और 53.50 की औसत और 194.54 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी-20 में 19 मैचों में 144.80 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं।
अर्जुन तेंदुलकर:
सचिन के बेटे अर्जुन पहली बार बोली में शामिल हुए हैं। उन पर टीमें अच्छी बोली लगा सकती हैं। मुंबई के इस तेज गेंदबाज ने हाल में एक मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है।
शाहरुख खानः
तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर ने 2020 के मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इस साल शाहरुख ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किय। उन्होंने ने चार मैचों में 220 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।