फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Auction: eyes on These young players with a base price of 20 lakhs in auction

शाहरुख, अजहरुद्दीन समेत इन युवाओं पर होगी फ्रेंचाइजियों की नजर, सिर्फ 20 लाख है बेस प्राइस

Thu, 18 Feb 2021 11:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Feb 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: eyes on These young players with a base price of 20 lakhs in auction
ipl 2021 auction - फोटो : social media

आईपीएल के 14वें सीजन के लिए गुरुवार को जब यहां खिलाड़ियों का बाजार सजेगा तो 20 लाख के बेस प्राइस वाले इन युवाओं पर सबकी नजरें टिकी होंगी। नीलामी के लिए अब 291 खिलाड़ी शामिल होंगे, क्योंकि नीलामी से ठीक पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपना नाम वापस ले लिया है। 291 खिलाड़ियों में 164 भारतीय और 124 विदेशी हैं। तीन एसोसिएट खिलाड़ी भी किस्मत आजमाएंगे। बता दें कि आठ फ्रेंचाइजी टीमों को 61 स्थान भरने हैं।

विज्ञापन

विष्णु सोलंकी:
बड़ौदा के इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के आठ मैचों में 53.40 की औसत से 267 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.36 का रहा। इसमें से 219 रन उन्होंने आखिरी पांच मैच में बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में 21 चौके और 12 छक्के जड़े।

लुकमान मेरीवाला:
तेज गेंदबाज लुकमान सैयद मुश्ताक में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे। उन्होंने आठ मैचों में 6.52 की इकोनॉमी से 15 विकेट लिए। इसमें एक पारी में पांच विकेट भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदार देवधर:
बड़ौदा के केदार सैयद मुश्ताक के दूसरे उच्चतम स्कोरर रहे। उन्होंने 69.80 की औसत से 349 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 113.68 का रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में 35 चौके और 11 छक्के लगाए। 

मोहम्मद अजहरुद्दीन:
केरल के ओपनर अजहरुद्दीन ने सैयद मुश्ताक में टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों पर शतक जड़ा और 53.50 की औसत और 194.54 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी-20 में 19 मैचों में 144.80 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं।

 

विज्ञापन

अर्जुन तेंदुलकर:
सचिन के बेटे अर्जुन पहली बार बोली में शामिल हुए हैं। उन पर टीमें अच्छी बोली लगा सकती हैं। मुंबई के इस तेज गेंदबाज ने हाल में एक मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है।

शाहरुख खानः
तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर ने 2020 के मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इस साल शाहरुख ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किय। उन्होंने ने चार मैचों में  220 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed