फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020 से बाहर हो चुका यह खिलाड़ी ऑरेंज कैप का दावेदार, पर्पल कैप के लिए रबाडा और बुमराह में टक्कर

Tue, 10 Nov 2020 03:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 10 Nov 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Jasprit Bumrah and Kagiso rabada contender for Purple cap, Shikhar dhawan to play big knock for orange cap
रबाडा और बुमराह - फोटो : PTI

आईपीएल 2020 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। कुछ ही घंटों के बाद 13वें सीजन के विजेता का पता चल जाएगा। इतना ही नहीं दुबई में होने वाले खिताबी मुकाबले के बाद कई अन्य विजेता भी घोषित हो जाएंगे। दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाले इस महामुकाबले के साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के विजेता भी तय हो जाएंगे। फिलहाल दोनों ही ट्रॉफी के लिए दो-दो खिलाड़ी दावेदार हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसके सिर सज सकता है ऑरेंज और पर्पल कैप।  

IPL 2020: Jasprit Bumrah and Kagiso rabada contender for Purple cap, Shikhar dhawan to play big knock for orange cap
केएल राहुल - फोटो : twitter@IPL

प्लेऑफ मुकाबले के बाद सर्वाधिक रन बनाने के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल सबसे आगे हैं। उन्होंने 14 मैच में करीब 56 की औसत और 129 की स्ट्राइक रेट से 670 रन बनाए हैं। इस दौरान राहुल ने पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया। उनकी टीम शीर्ष चार में रहने में नाकाम रही और प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई।

IPL 2020: Jasprit Bumrah and Kagiso rabada contender for Purple cap, Shikhar dhawan to play big knock for orange cap
शिखर धवन - फोटो : PTI

राहुल के अलावा सर्वाधिक रनों के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन। उन्होंने 16 मैचों में 46।38 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 603 रन बनाए हैं। इस वक्त धवन रनों के मामले में राहुल से 67 रन पीछे हैं और उनके पास इसे हासिल करने का एक मौका है। वे फाइनल में मुंबई के खिलाफ इस फासले को खत्म कर ऑरेंज कैप जीत सकते हैं। गौरतलब है कि धवन ने अब तक चार अर्धशतक और दो शतकीय पारी खेली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Jasprit Bumrah and Kagiso rabada contender for Purple cap, Shikhar dhawan to play big knock for orange cap
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI

बात करें सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज यानी कि पर्पल कैप के दावेदार की तो यहां भी दो गेंदबाजों में टक्कर है। इस वक्त दिल्ली के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा 16 मैचों में 29 विकेटों के साथ सबसे आगे हैं और पर्पल कैप के मुख्य दावेदार हैं। वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद मुंबई के जसप्रीत बुमराह 14 मैचों में 27 विकेट ले चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ियों की टीम आज फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होगी, ऐसे में इस लिस्ट में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed