29 मार्च 2020 से शुरू होने वाला IPL का 13वां सीजन कोरोना वायरस की वजह से 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। फिलहाल नई तारीखों का एलान तो नहीं हुआ। पता तो यह भी नहीं कि इस बार 'इंडिया का यह त्यौहार' हो पाएगा भी या नहीं, लेकिन क्रिकेट प्रेमी पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उन्हें लगातार 13वें साल भी क्रिकेट के रोमांच का तड़का देखने को मिलेगा, ऐसे में हमारा भी यह फर्ज बनता है कि आप तक दुनिया के इस सबसे बड़ी और महंगी क्रिकेट लीग की हर छोटी-बड़ी खबर पहुंचाई जाए, इसी कड़ी में पेश हैं IPL इतिहास के उन पांच गेंदबाजों की कहानी जिनके नाम है इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा मेडन ओवर...देखिए अगली स्लाइड
प्रवीण कुमार (420 ओवर में 14 मेडन)
2 of 6
प्रवीण कुमार
- फोटो : ट्विटर
आमतौर पर टी-20 फॉर्मेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन इस फटाफट क्रिकेट में जब गेंदबाज एक-एक रन के लिए बल्लेबाजों को तरसा दें तो उसकी तारीफ करनी बनती है, ऐसे ही एक गेंदबाज हैं प्रवीण कुमार, जिनके नाम आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से आईपीएल डेब्यू करने वाले प्रवीण कुमार ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैट्रिक भी अपने नाम की थी। मेरठ मेल के नाम से मशहूर इस गेंदबाज ने 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब का दामन थामा था। आईपीएल के 119 मैच में 14 मेडन ओवर फेंकने वाले प्रवीण कुमार ने 2007 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया और 2018 में 32 साल की उम्र में संन्यास ले लिया।
इरफान पठान (340 ओवर में 10 मेडन)
3 of 6
इरफान पठान
- फोटो : getty
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले इरफान पठान दूसरे सर्वाधिक मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 103 मैच में कुल 10 मेडन ओवर डाले हैं। पंजाब के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल चुका बड़ौदा का यह खिलाड़ी महज 19 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करता है। 2007 में टी-20 विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे इरफान ने जनवरी 2020 में क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
धवल कुलकर्णी (290 ओवर में 8 मेडन)
4 of 6
धवल कुलकर्णी
- फोटो : IPL official web
टीम इंडिया के लिए 12 वन-डे और दो टी-20 मैच खेलने वाले पेसर धवल कुलकर्णी आईपीएल में सर्वाधिक मेडन फेंकने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू करने वाले धवल कुलकर्णी गुजरात लॉयंस और राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी खेल चुके हैं। आईपीएल करियर के कुल 90 मैच में 8 मेडन ओवर फेंकेने वाले धवल ने एकबार इनिंग में 4 विकेट भी झटके हैं।
लसिथ मलिंगा (471 ओवर में 8 मेडन)
5 of 6
लसिथ मलिंगा
- फोटो : पीटीआई
दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल लसिथ मलिंगा 170 विकेट के साथ IPL के सर्वाधिक विकेट टेकर गेंदबाज हैं। मुंबई इंडियंस को चार बार चैंपियन बनाने वाले श्रीलंंका के इस पेसर ने पिछले सीजन में भी गजब का खेल दिखाते हुए 12 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे। कुल 8 मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाने वाले मलिंगा से मुंबई इंडियंस को इस बार भी दमदार खेल की उम्मीद होगी।