विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना फिर से अधूरा रह गया। शुक्रवार को अबू धाबी में खेले गए अहम एलिमिनेटर मुकाबले में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उधर आरसीबी की हार के बाद विराट कोहली के एक फैसले पर लोगों ने सवाल उठाया।
2 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : Social Media
दरअसल टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में फॉर्म में रहे कप्तान विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ मुकाबलों में नहीं चला। उनकी टीम को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और आखिरी के पांच मुकाबलों में उसे हार झेलनी पड़ी। इसे बदलने के लिए विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ बड़ा फैसला किया और इस सीजन में पहली बार ओपनिंग करने उतरे। हालांकि उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और वे सात गेंदों में महज छह रन बनाकर दूसरे ही ओवर में होल्डर की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
3 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : PTI
एलिमिनेटर मुकाबले से पहले आरसीबी की तरफ से आरोन फिंच और जोस फिलीप ने देवदत्त पडीक्कल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की थी। हालांकि फिंच कुछ मैचों को छोड़कर अधिकतर मुकाबले में फेल रहे। वहीं फिलीप भी कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
वैसे बात करें विराट कोहली के सलामी बल्लेबाजी की तो यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने आईपीएल में ओपनिंग बल्लेबाजी की है। उन्होंने इससे पहले 60 पारियों में सलामी बल्लेबाजी की और इस दौरान उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा। विराट ने 48.83 की औसत और 140.39 के स्ट्राइक रेट से 2339 रन बनाए हैं। कोहली ने बतौर ओपनर आईपीएल में पांच शतक और 15 अर्धशतक भी जड़े हैं।
5 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : twitter@IPL
विराट ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले से पहले 14 पारियों में 46.00 की औसत और 122.02 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 11 छक्के जड़े थे।