{"_id":"6ac5e77732adc1de5000c55d","slug":"indian-team-head-coach-gautam-gambhir-reaction-on-ajit-agarkar-as-his-tenure-end-post-in-social-media-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'इतिहास आपको याद रखेगा': अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने पर बोले गंभीर, किस बात के लिए सराहा? जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'इतिहास आपको याद रखेगा': अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने पर बोले गंभीर, किस बात के लिए सराहा? जानें क्या कहा
Wed, 07 Oct 2026 12:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:02 PM IST
सार
मुख्य चयनकर्ता के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अगरकर को शुभकामनाएं दी हैं। गंभीर का कहना है कि अगरकर के साथ काम करने उनके लिए सौभाग्य की बात रही है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : IANS
विस्तार
अजीत अगरकर का सीनियर पुरुष चयन समिति के प्रमुख के तौर पर कार्यकाल समाप्त हो गया है। अगरकर अब आगे इस पद पर नहीं रहेंगे। अगरकर का कार्यकाल यादगार रहने के साथ ही विवादों में भी घिर रहा। अब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अगरकर को सराहा है। गंभीर का कहना है कि इतिहास अगरकर के प्रति ज्यादा उदार रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
चार अक्तूबर को खत्म हुआ कार्यकाल
अजीत अगरकर का मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल चार अक्तूबर को खत्म हो गया। इसके बाद गुवाहाटी में हुई टीम चयन बैठक में अगरकर मौजूद नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फिलहाल चयन समिति के सदस्य और पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को कार्यवाही की जिम्मेदारी संभालने को कहा है। ओझा अब अंतरिम चीफ सेलेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रज्ञान ओझा स्थायी चीफ सेलेक्टर पद के लिए भी विकल्प बनकर उभरे हैं। चयन समिति में मौजूद सदस्यों में ओझा ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं।

गंभीर और अगरकर
- फोटो : PTI/ANI
गंभीर बोले- अगरकर के साथ काम करना सौभाग्य की बात
अगरकर के साथ पिछले कुछ समय से गंभीर ने करीब से काम किया। अब जबकि अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया है तो गंभीर ने सोशल मीडिया पर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। गंभीर ने एक्स पर लिखा, प्रिय अजित भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात रही। वे तीन आईसीसी ट्रॉफियां आपके अटूट विश्वास का प्रमाण हैं। हमेशा टीम पहले और टीम सबसे ऊपर। मैं कहना चाहूंगा कि इतिहास आपके प्रति ज्यादा उदार रहेगा। हर चीज के लिए शुक्रिया। आपको भविष्य के लिए मेरी दिल से शुभकामनाएं।

Dear Ajit Bhai, an absolute honour to work with you. Those 3 ICC trophies are testimony of your conviction: Team first & Team ahead, always.. I must say, History will be kinder to you. Thank you for everything. My heartfelt wishes for your future endeavours !! https://t.co/gYQN0fea8X
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 7, 2026
अगरकर के कार्यकाल में मिलीं बड़ी सफलताएं
अजीत अगरकर का भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के तौर पर कार्यकाल कई बड़ी उपलब्धियों से भरा रहा। हालांकि, इसी दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के अंतरराष्ट्रीय करियर में भी बड़े बदलाव हुए। अगरकर के कार्यकाल को सिर्फ विवादों के नजरिए से नहीं देखा जा सकता। उनके चयन पैनल के दौरान भारत ने तीन आईसीसी खिताब जीते। इनमें 2024 और 2026 के टी20 विश्व कप तथा 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। इसके अलावा भारत 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचा था। यानी अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति के चुने स्क्वॉड ने पिछले तीन वर्षों में चार आईसीसी सफेद गेंद टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई और तीन खिताब जीते। अगरकर जुलाई 2023 में मुख्य चयनकर्ता बने थे।