फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में दोहरा शतक ठोक सकता है यह बल्लेबाज, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया दावा

Mon, 07 Sep 2020 11:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 07 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Andre Russell can even score a double hundred says KKR mentor David Hussey
आंद्रे रसेल - फोटो : social media

रविवार को जारी आईपीएल कार्यक्रम के मुताबिक केकेआर अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 सितंबर को करेगा। दिनेश कार्तिक की कप्तानी में टीम संतुलित नजर आ रही है। टीम के मेंटॉर डेविड हसी ने रविवार को कहा कि टीम कई विकल्पों पर विचार कर रही है, जिसमें रसेल को बल्लेबाजी के लिए तीसरे क्रम पर भेजना भी शामिल है।

IPL 2020: Andre Russell can even score a double hundred says KKR mentor David Hussey
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

कोच ब्रेंडन मैकलम की अगुवाई में शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का नया कोचिंग समूह वेस्टइंडीज के विस्फोटक हरफनमौला आंद्रे रसेल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने के विकल्प पर विचार कर रहा है।

IPL 2020: Andre Russell can even score a double hundred says KKR mentor David Hussey
रसेल - फोटो : social media

रसेल पिछले सत्र में ‘मोस्ट वैलुएबल प्लेयर’ चुने गए थे, लेकिन टीम को उनके इस्तेमाल को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। हसी ने कहा, ‘अगर इससे टीम को फायदा होता है और हमें क्रिकेट मैच को जीतने में मदद मिलती है, तो क्यों नहीं? अगर आंद्रे तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आते है और 60 गेंदों का सामना करते हैं तो वह वास्तव में दोहरा शतक बना सकते हैं। रसेल के साथ कुछ भी संभव है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Andre Russell can even score a double hundred says KKR mentor David Hussey
आंद्रे रसेल - फोटो : pti

रसेल ने 2019 आईपीएल की 13 पारियों में 56.66 की औसत से 510 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए थे। रसेल को टीम की धड़कन करार देते हुए इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, ‘एक शानदार खिलाड़ी, वह शायद टीम के दिल की धड़कन भी है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed