फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: यूएई के इन तीन शहरों में होगी आईपीएल की धूम, जानिए कहां होंगे कितने मुकाबले

Mon, 07 Sep 2020 09:12 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 07 Sep 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 IN UAE: 24 match in dubai, 20 in abu dhabi and 12 in sharjah
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। रविवार को आईपीएल 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया गया। 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस लीग का पहला तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और चार बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 


 

IPL 2020 IN UAE: 24 match in dubai, 20 in abu dhabi and 12 in sharjah
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : Social media

दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला अबुधाबी में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। बता दें कि इस बार यूएई के इन तीन शहरों में आईपीएल की धूम होगी। टूर्नामेंट के दौरान, दुबई में 24, अबू धाबी में 20 और शारजाह में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। 

IPL 2020 IN UAE: 24 match in dubai, 20 in abu dhabi and 12 in sharjah
आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल - फोटो : ANI

हालांकि, बीसीसीआई ने फिलहाल ड्रीम 11 आईपीएल 2020 के प्लेऑफ और फाइनल मैच के लिए स्थान की घोषणा नहीं की है। बीसीसीआई की ओर से उद्घाटन मैच और टूर्नामेंट के फाइनल की तारीख की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 IN UAE: 24 match in dubai, 20 in abu dhabi and 12 in sharjah
ड्रीम 11 आईपीएल - फोटो : Social Media

19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का खिताबी मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार शाम में होने वाले मुकाबले पहली बार आठ बजे की बजाय साढ़े सात बजे से शुरू होंगे। इस लीग में जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 से खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed