इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए नीलामी की तारीख अब नजदीक आ रही है। 2020 के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी के लिए सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार कर रही हैं। आईपीएल की दो सबसे लोकप्रिय टीमें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम हर ऑक्शन में बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाती है।
ऑक्शन में खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजी में जबरदस्त होड़ दिखती है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम को देखें तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो दोनों ही टीमों के समीकरण में फिट बैठ रहे हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिनको लेकर 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सभी को चौंकाते हुए रिलीज कर दिया था। क्रिस लिन जैसे शानदार बल्लेबाज के रिलीज होने के बाद सभी की निगाहें उनपर जमी हैं। हाल ही में उन्होंने टी-10 लीग में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। मुंबई इंडियंस और आरसीबी को एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज की जरूरत है। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए क्रिस लिन से बेहतर कोई और विकल्प नहीं हो सकता है। मुंबई ने एविन लुईस को रिलीज किया है, वहीं आरसीबी ने भी कई विदेशी खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने प्रमुख बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को भी रिलीज विंडो के तहत बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उथप्पा ने कोलकाता के लिए आईपीएल में कई शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन पिछले साल उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, इसकी वजह से केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया। उथप्पा आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी हैं। फिलहाल मुंबई इंडियंस के पास मध्यक्रम में कोई अनुभवी बल्लेबाज नहीं है। वहीं आरसीबी के पास भी विराट कोहली के अलावा कोई बड़ा भारतीय खिलाड़ी नहीं है। ऐसे में दोनों टीमें उथप्पा के लिए बोली लगाएंगी।
4 of 4
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
इयोन मॉर्गन का हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें दोनों ही फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। मॉर्गन ने अबुधाबी टी-10 लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया था। आरसीबी को अपने मध्यक्रम में एक अनुभवी और आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत है, वहीं मुंबई के पास मध्यक्रम में कोई बड़ा विदेशी नाम नहीं है। ऐसे में दोनों टीमें मॉर्गन को खुद के साथ जोड़ना चाहेंगी।