इंडियन टी-20 लीग में रविवार को हैदराबाद और बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में यह मैच शाम चार बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमों का यह तीसरा मुकाबला होगा। बैंगलोर जहां अपपने पिछले दोनों मैच गंवा चुकी है तो वहीं हैदराबाद को एक मैच में हार जबकि एक मैच में जीत मिली है। आज फिर हैदराबाद की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगी। आइए जानते हैं इस टीम के कौन से 11 खिलाड़ी मैदान पर धूम मचाने उतर सकते हैं...
हैदराबाद के ये 11 धुरंधर करेंगे बैंगलोर पर फतह! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
ओपनिंग
हैदराबाद की तरफ से पिछले दोनों मैचों में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने ओपनिंग की थी। दोनों की बल्लेबाजी शानदार रही है। उन्होंने टीम को एक मजबूत शुरुआत दी है। इस बार भी हैदराबाद को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।
इन 11 खिलाड़ियों के दम पर हैदराबाद से जीतने उतरेगी बैंगलोर! देखें संभावित प्लेइंग XI
मिडिल ऑर्डर
कप्तान केन विलियमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। पिछले मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन इस बार उनसे काफी उम्मीदें होंगी। विलियमसन के अलावा मनीष पांडेय भी मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। हालांकि पिछले दोनों मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा है। इस बार उनसे भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी।
ऑलराउंडर्स
विजय शंकर और यूसुफ पठान ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले दोनों ही मैचों में विजय शंकर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और अपनी टीम के लिए अच्छे-खासे रन बटोरे हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि युसूफ पठान अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। शायद इस बार वह टीम के लिए कुछ कर पाएं।
हैदराबाद पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। इसमें भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, राशिद खान, शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल शामिल हैं। राशिद खान अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर हैं और पिछले मैच में गेंद और बल्ला दोनों से अपना जलवा दिखाया था। भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा का खेलना तो लगभग तय ही है, क्योंकि ये टीम के स्टार गेंदबाज हैं।
नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता मैच के दिन टॉस के बाद लगेगा।