विराट कोहली की अगुआई में बैंगलोर की टीम जब शुक्रवार को कोलकाता के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाहें पहली जीत पर होगी। इंडियन टी-20 लीग सीजन 12 में लगातार चार हार झेल चुकी बैंगलोर की टीम से ये उम्मीद नहीं थी। अगर टीम का प्रदर्शन इसी तरह रहा तो भगवान ही मालिक। वैसे भी बैंगलोर का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना पहले ही टूट गया है।
इस लीग के शुरू होने से पहले किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि विराट की अगुआई में बैंगलोर टीम की शुरुआत इतनी निराशाजन होगी। पहली जीत की तलाश में जुटी बैंगलोर की टीम शुक्रवार को कोलकाता के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम में कई बदलाव कर सकती है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के दम पर बैंगलोर कोलकाता को मात देने उतरेगी?
2 of 5
parthiv patel
- फोटो : file photo
ओपनर्स
बल्लेबाजी का पतन बैंगलोर के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। पार्थिव पटेल के साथ मार्कस स्टोइनिस ओपनिंग कर सकते हैं। इससे पहले पटेल के साथ विराट खुद ओपनिंग करते थे, लेकिन यह कयास लगाया जा रहा है कि आज में मुकाबले में विराट ओपनिंग नहीं करेंगे। पार्थिव पटेल अभी तक केवल 20 से अधिक औसत से रन बना सके हैं।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Social media
मिडिल ऑर्डर
विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और अक्षदीप नाथ मिडिल ऑर्डर की भूमिका निभा सकते हैं। कप्तान कोहली अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जिससे परेशानी बढ़ गई है। वह चार मैचों में 20 रन से भी कम औसत से रन बना पाए हैं। वहीं, डीविलियर्स भी 20 से अधिक औसत से रन बनाए हैं।
ऑलराउंडर्स
मोइन अली और वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर्स की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैचों में मोइन अली का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक कुछ खास नहीं रहा।
5 of 5
chahal
- फोटो : File photo
गेंदबाजी
गेंदबाजी में भी बेंगलोर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। युजवेंद्र चहल को छोड़कर बेंगलोर के अन्य गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए और उन्हें अपेक्षित सफलताएं भी नहीं मिली हैं। नाथन कोल्टर नाइल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल गेंदबाजी की मोर्चा संभाल सकते हैं।