रविचंद्रन अश्विन को आईपीएल मैच में जोस बटलर को मांकडिंगआउट करने का कोई मलाल नहीं है और उन्होंने कहा कि अगर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन किसी मैच में ऐसा करते हैं तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी।
2 of 4
जेम्स एंडरसन
- फोटो : Social media
हाल ही में एंडरसन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने अश्विन की तस्वीर के टुकड़े टुकड़े करके अपनी भड़ास निकालीं। अश्विन ने इंडिया टुडे से कहा, 'आज जेम्स एंडरसन को लगता होगा कि जो मैने किया, वह गलत था। हो सकता है कि कल को वह भी ऐसा कुछ करे। कौन जानता है। यह सही और गलत का सवाल है। मुझे नहीं लगता कि यह जरूरी था क्योंकि जो मैने किया, वह नियमों के तहत गलत नहीं था।'
3 of 4
R Ashwin
- फोटो : social media
उन्होंने कहा,' जो भी मुझे जानता है, उसे पता है कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जो नियम के दायरे में नहीं हो। मेरी टीम भी तब से मेरे साथ खड़ी है। कई खिलाड़ियों ने मुझसे आकर कहा कि मैने जो किया वह नियम से परे नहीं था।'
4 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : file photo
यह पूछने पर कि क्या विवाद का उन पर असर पड़ा, अश्विन ने नहीं में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है। मुझ पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। मुझे खुशी है कि इंग्लैंड के पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी उनके खिलाड़ी के साथ है। मेरा मानना है कि मेरे हमवतन खिलाड़ी भी मेरे साथ है और यही होना भी चाहिए।